{"_id":"6b0ba44dc87ff5e7b7018a40","slug":"stories-about-distress-of-honorable-one-and-how-leader-own-gamble-backfired-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुना है क्या: कुर्सी जाने के पीछे डील की चर्चा, साथ ही 'माननीय का कष्ट और उल्टा पड़ा मुखिया का दांव' के किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुना है क्या: कुर्सी जाने के पीछे डील की चर्चा, साथ ही 'माननीय का कष्ट और उल्टा पड़ा मुखिया का दांव' के किस्से
Sun, 29 Nov 2026 09:39 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:39 AM IST
सार
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
विज्ञापन
सुना है क्या/suna hai kya
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'कुर्सी जाने के पीछे डील की चर्चा' की कहानी। इसके अलावा 'माननीय का कष्ट' और 'उल्टा पड़ा मुखिया का दांव' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी जाने के पीछे डील की चर्चा
खाकी वाले विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए। उसमें एक नाम ऐसा था जिनको चंद महीने ही जिले की कमान मिली थी। इतने कम दिनों में विदाई हुई तो महकमे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सवाल भी उठने लगे। एक चर्चा ये भी है कि एक विपक्ष के नेता जो दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहे हैं उनसे साहब की काफी नजदीकी हो गई थी। उनसे बड़ी डील भी हुई थी, ताकि पूरे कार्यकाल में खादी वाले और उनके करीबियों की मौज रहे। पर, मामला ऊपर तक पहुंच गया, इसलिए कुर्सी से उतार दिए गए।
विज्ञापन
माननीय का कष्ट
सत्ताधारी दल के एक माननीय बड़ी टेंशन में हैं। पड़ोस के जिले से व्यापारी राजनीति के दम पर माननीय बने। लेकिन इस बार माहौल कुछ बदला है। पब्लिक भी नाराज है और उनकी सीट पर एक कद्दावर नजर गड़ाए बैठे हैं। उनके संगी साथियों का कहना है कि माननीय पहले व्यापारी थे लेकिन अब सौदागर हो गए हैं। दूसरी तरफ सीट पर दावा ठोके बैठे दूसरे नेताजी भर-भर के लुभाने में लगे हैं। उद्घाटन, मुंडन से लेकर शादी-विदाई तक न केवल हाजिर होते हैं बल्कि हर संभव मदद भी करते हैं। देखते हैं पासा कैसे पलटता है।
विज्ञापन
