{"_id":"6097685fc23cc76d1d0b8794","slug":"store-room-of-apco-company-catches-fire-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी के स्टोर रूम में लगी आग, पांच करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनाने वाली कंपनी के स्टोर रूम में लगी आग, पांच करोड़ का नुकसान
Sun, 09 May 2021 10:15 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 May 2021 10:15 AM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की निर्माता कंपनी एपको ने बड़ाडांड गांव के पास अपना केंद्रीय स्टोर रूम बना रखा है। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में आग लग गई।
विज्ञापन
आग लगने से हुआ नुकसान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के कुआंसी बड़ाडाड़ स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की निर्माता कंपनी एपको के सेट्रल स्टोर रूम में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से करीब पांच करोड़ रुपये का सामान राख हो गया।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की निर्माता कंपनी एपको ने बड़ाडांड गांव के पास अपना केंद्रीय स्टोर रूम बना रखा है। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची हलियापुर पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां जब तक आग पर काबू पातीं स्टोर रूम में रखा मैकेनिकल व टोल प्लाजा संबंधी सामान तथा गाड़ियों के पार्ट्स जलकर राख हो गए। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी एसके पांडा ने बताया कि आग से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन