{"_id":"592693804f1c1b943053631b","slug":"stolen-police-jeep-found-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हालत में मिली पुलिस की चोरी हुई जीप, इसलिए छोड़कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस हालत में मिली पुलिस की चोरी हुई जीप, इसलिए छोड़कर भागे चोर
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
Updated Thu, 25 May 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
चोरी हुई जीप बरामद
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
लखनऊ के महानगर थाने से दो दिन पहले चोरी हुई सरकारी जीप कोतवाली क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद की गई। जीप का तेल खत्म होने पर चोर कस्बे के बछरांवा तिराहे पर छोड़ कर भाग गए थे।
सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने जीप बरामद कर लखनऊ के संबधित थाने को जानकारी दी। महानगर थाना पुलिस ने कोतवाली पहुंच कर जीप को अपने कब्जे में लिया है।
बुधवार को हैदरगढ़ कस्बे के निकट बछरांवा तिराहे पर लावारिस अवस्था में खड़ी पुलिस की जीप कोतवाली पुलिस ने बरामद की। जांच करने पर बरामद जीप लखनऊ के महानगर थाने की पुलिस जीप पाई गई।

Trending Videos
पीआरवी के जवानों ने देखी जीप
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि बीती 21 मई की रात लखनऊ के महानगर थाने के शिकायत प्रकोष्ठ के सामने खड़ी पुलिस जीप चोरी हो गई थी। जानकारी पर महानगर पुलिस 22 मई को जीप चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। बरामद जीप लखनऊ के महानगर थाने के एसआई उमाशंकर की सुपुर्दगी में दी गई है।
सीओ महानगर विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि महिला सम्मान प्रकोष्ठ की चोरी गई जीप पीआरवी (पब्लिक रिस्पांस व्हीकल) में तैनात पुलिस कर्मियों को लावारिस हालत में मिली थी।
बाराबंकी के पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों एचसीपी रवीन्द्र नाथ वर्मा, सिपाही अमित कुमार मिश्रा व चालक बृजेश कुमार को संदेह हुआ। इसके बाद इंस्पेक्टर पीके तिवारी ने पुलिस टीम भेजकर जीप कोतवाली मंगाई।