फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf will take pakistani agent on remand

पाकिस्तानी जासूस को रिमांड में लेकर बड़े राज उगलवाएगी एसटीएफ

Mon, 30 Nov 2015 09:23 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
stf will take pakistani agent on remand

यूपी एसटीएफ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एज़ेंट एजाज को रिमांड पर लेगी। इसके लिए सोमवार को अदालत में रिमांड एप्लीकेशन दाखिल की जाएगी। रिमांड मिलने पर मिलिट्री इंटेलिजेंस, एयरबेस इंटेलिजेंस और केंद्रीय एजेंसियां भी एजाज से पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन


उधर, एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस ने एजाज के तीन मददगारों को दबोच लिया है। एसटीएफ की एक टीम इन तीनों से पूछताछ करने के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ में दबोचे गए एज़ाज से इस दौरान एसटीएफ व अन्य एजेंसियों ने पूछताछ करने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शातिर एजाज ने पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं को जो मेल भेजे थे, उनमें से अधिकतर को वह डिलीट कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट की मदद लेगी एसटीएफ

stf will take pakistani agent on remand

एसटीएफ साइबर विशेषज्ञों की मदद से इन डिलीट मेल को वापस हासिल करने की कोशिश में लगी है। एसटीएफ यह पता करने की कोशिश में है कि आखिर एजाज को सेना से संबंधित सूचना किससे हासिल होती थीं।

उसके सेना में अपने कोई सूत्र हैं तो कौन हैं? मेरठ, बरेली और झांसी के अलावा उसका मूवमेंट और कहां-कहां रहा? दिल्ली और लखनऊ में उसका कितनी बार आवागमन हुआ और इस दौरान वह किस-किस से मिला?

तमाम ऐसे सवालों का जवाब जानने के लिए जांच अधिकारियों को एजाज से पूछताछ करनी है। इस वजह से एसटीएफ एजाज को कम से कम दस दिन की रिमांड पर लेने की कोशिश में है। रिमांड हासिल करने के लिए सोमवार को सक्षम अदालत में एप्लीकेशन मूव की जाएगी।

एसटीएफ अधिकारियों को उम्मीद है कि एजाज से कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं और उससे उसके कई संपर्कों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed