फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf say examination paper of upsssc was leaked

लीक हुआ था अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर, एसटीएफ ने किया खुलासा

Thu, 04 Oct 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
stf say examination paper of upsssc was leaked
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 641 पदों के लिए 15 जुलाई को हुई परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। एसटीएफ की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया रिपोर्ट गुरुवार को आयोग को सौंप दी जाएगी। परीक्षा निरस्त होगी या नहीं इसका फैसला आयोग करेगा।

विज्ञापन


परीक्षा से एक दिन पहले यानी 14 जुलाई को दिल्ली की एक निजी कोचिंग की संचालिका नीतू सिंह ने एक प्रश्नपत्र फेसबुक पर पोस्ट कर उसकी सत्यता के बारे में पूछा था। अगले दिन जब परीक्षा हुई तो प्रश्नपत्र वही था। इसकी शिकायत अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन


आयोग ने सितंबर कीशुरुआत में इसकी जांच यूपी एसटीएफ को सौंपी थी। एसटीएफ ने सोशल मीडिया पर पेपर अपलोड करने वाली नीतू सिंह से संपर्क किया। नीतू ने अपने एक छात्र का नाम बताया जो बागपत के बड़ौत जिले का रहने वाला है। एसटीएफ उस छात्र तक पहुंची तो उसने बताया कि बड़ौत के ही एक अन्य छात्र ने उसे पेपर मुहैया कराया था। एसटीएफ फिलहाल उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 14 विभागों के 641 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा से पहले ही सपा की सरकार चली गई। नई सरकार ने कई भर्तियों और भर्ती प्रक्रिया की विजलेंस जांच कराई। 

विजिलेंस ने इन पदों को जांच के दायरे से यह तर्क देते हुए बाहर कर दिया कि इसमें लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं हुए हैं। लिहाजा इसमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं है। आयोग ने 15 जून को इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और 15 जुलाई को इसके लिए परीक्षा कराई।

इस परीक्षा में 67,444 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 15 जुलाई को लखनऊ और कानपुर के कुल 149 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 30,145 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद में पेपर लीक की शिकायत मिलने पर इस जांच को एसटीएफ को सौंपा गया था। 

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

इस मामले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल का कहना है कि एसटीएफ की जांच रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा निरस्त करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed