फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf recovered electric goods from delhi.

एसटीएफ ने बरामद किया करोड़ों की कीमत का बिजली का सामान, गिरफ्तार आरोपियों से मिली सूचना

Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
stf recovered electric goods from delhi.
बरामद हुआ बिजली का सामान। - फोटो : amar ujala

कानपुर से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर यूपी एसटीएफ ने रविवार को दिल्ली के सीमापुरी थाने के दिलशाद गार्डेन में छापा मारकर एक गोदाम से करोड़ों रुपये की कीमत का बिजली का सामान बरामद किया है। यह सामान राजस्थान ट्रांसमिशन, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम और केस्को से जेई और स्टोर कीपर की मिलीभगत से कानपुर के अलावा यूपी के कई जिलों से चुराया गया था। मौका पाकर भागे गोदाम मालिक की कुबेर इलेक्ट्रॉनिक्स और कुबेर इंटरप्राइजेज के नाम से दो फर्म भी हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार चोरों से दिल्ली में चोरी का सामान खरीदने वाले ठेकेदार का पता चला था। ऐसे में दिल्ली पुलिस से समन्वय कर छापा मारकर भारी मात्रा में बिजली का सामान बरामद किया गया गया। एसटीएफ के एएसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि दिल्ली के दरियागंज निवासी योगेश गुप्ता के गोदाम से बरामद सामान से सैकड़ों गांवों को रोशन किया जा सकता था। बरामद सामान का वजन 45 टन है।
विज्ञापन


कूटरिचत टैक्स और ई-वे बिल से भेजा गया माल
गोदाम से केस्को, दक्षिणांचल और राजस्थान ट्रांसमिशन का सामान मिला है। यह लोग ट्रकों से आए केबल के ड्रम और बंडलों पर बिजली विभाग की पट्टी या स्टैंप लगी लकड़ी को निकालकर उस पर काला पेंट करते थे ताकि माल की पहचान मिट जाए। डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि जब इन पट्टियों से पेंट को साफ किया तो गया तो केस्को, राजस्थान ट्रांसमिशन और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का नाम मिला। यह सामान कूटरचित टैक्स, इनवायस और ई-वे बिल से भेजे जाने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान बरामद कर सील कर दिया गया गोदाम

stf recovered electric goods from delhi.

उन्होंने बताया कि मामला राज्य की सीमा से बाहर का था इसलिए पहले आईजी एसटीएफ अमिताभ यश ने दिल्ली पुलिस से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद कानपुर में दर्ज मुकदमे के विवेचक के साथ एसटीएफ के सहायक पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और नोएडा यूनिट के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्र के नेतृत्व में दो टीमें दिल्ली भेजी गईं थीं। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सामान बरामद कर गोदाम सील कर दिया गया है। योगेश गुप्ता फरार है। गाजियाबाद, लोनी और मोदीनगर में भी इसी तरह के गोदामों के बारे में जानकारी मिली है। फिलहाल और लोगों की संलिप्तता की जांच चल रही है।

राजस्थान सरकार को देंगे जानकारी
अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान ट्रांसमिशन के बरामद सामान के बारे में राजस्थान सरकार को जानकारी दी जाएगी साथ ही प्रमुख सचिव ऊर्जा और प्रमुख सचिव सेल्स टैक्स से भी हस्तक्षेप का अनुरोध किया जाएगा, ताकि इस तरह की सुनियोजित चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed