यूपी पहुंची व्यापम घोटाले की आंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में हुए बहुचर्चित व्यापम घोटाले की तफ्तीश कर रही मध्य प्रदेश एसटीएफ ने पैरा 12में पढ़ रहे छात्र की तलाश में अंबेडकरनगर राजकीय मेडिकल कालेज में छापा मारा।
कालेज प्रबंधन के अनुसार छात्र मौके पर नहीं मिला तो टीम उसके सभी प्रमाणपत्र ले गई। हालांकि सूत्रों के अनुसार टीम अपने साथ छात्र को भी ले गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम मध्यप्रदेश एसटीएफ की दो सदस्यीय टीम राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर पहुंची।
टीम को पैरा 12 में अध्यनरत एक छात्र की तलाश थी लेकिन उसके कालेज से नदारद मिलने पर टीम ने उसके हास्टल के कमरे की तलाशी ली। वहां उन्होंने छात्र के बारे में विस्तार से अन्य छात्रों से जानकारी प्राप्त की।
छात्र के सभी प्रमाण पत्रों को कब्जे में लिया
इसके बाद टीम ने प्रभारी प्राचार्य से संबंधित छात्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य डा. पीके सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर छात्र द्वारा दिए गए सभी प्रमाणपत्रों को अपने कब्जे में ले लिया।
लगभग पांच घंटे तक छानबीन के बाद टीम वापस चली गई। कालेज प्रबंधन के अनुसार छात्र मौके पर नहीं मिला, लेकिन नाम न छापने की शर्त पर कुछ छात्रों ने बताया कि एसटीएफ ने छात्र को आते ही अपनी अभिरक्षा में ले लिया था।
बाद में उसे अपने साथ लेती गई। प्राचार्य डा. पीके सिंह ने बताया कि एसटीएफ टीम आई थी और एक छात्र के बारे में पूछताछ कर रही थी।