फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF police take Atiq Ahmad lawyer vijay mishra in custody in Lucknow.

Lucknow: अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को एसटीएफ-पुलिस ने उठाया, तीन करोड़ की रंगदारी मांगने का है मामला

Sun, 30 Jul 2023 10:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jul 2023 10:28 AM IST
सार

तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ मई में मुकदमा दर्ज हुआ था।
 

विज्ञापन
STF police take Atiq Ahmad lawyer vijay mishra in custody in Lucknow.
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को शनिवार रात एसटीएफ की मदद से पुलिस ने लखनऊ से हिरासत में ले लिया। उस समय विजय मिश्र विभूति खंड स्थित एक नामी होटल में ठहरे थे। उनके खिलाफ दो महीने पहले तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा प्रयागराज के अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी ने दर्ज कराया था। बताते हैं कि उन्हें इसी सिलसिले में पकड़ा गया है।

विज्ञापन


शनिवार को विजय मिश्र किसी काम से लखनऊ गए थे। वहां वह विभूति खंड स्थित एक होटल में रुके थे। रात करीब 11 बजे लखनऊ एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश! किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में टिकट मांगेगी सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीजेपी ने फेटे चुनावी पत्ते: बढ़ी वैश्य समाज की हिस्सेदारी, दलित-जाट टीम से हुए बाहर, पसमांदा पर लगाया दांव


एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज पुलिस की ओर से विजय की गिरफ्तारी को लेकर मदद मांगी गई थी। उसकी लोकेशन लखनऊ में होने की सूचना भी दी गई थी। इसके बाद ही उसे हिरासत में लेकर प्रयागराज पुलिस को सौंप दिया गया।

उधर, विजय मिश्र के जूनियर अधिवक्ता हिमांशु कुमार ने बताया कि कुछ लोग इनोवा कार से आए थे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और फिर विजय को अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक विजय मिश्र पर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में 23 मई को अतरसुइया थाने में दरियाबाद निवासी लकड़ी व्यवसायी सईद अहमद ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि उधारी के सवा लाख रुपये मांगने पर विजय ने उसे धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी। विजय पर विभिन्न जिलों में कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed