फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF picks up two from Bahraich, mall owner and hotel operator suspected of being close to Atiq

उमेश पाल हत्याकांड : एसटीएफ ने बहराइच से दो को उठाया, मॉल मालिक और होटल संचालक पर अतीक के करीबी होने का शक

Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Mar 2023 11:35 PM IST
सार

प्रयागराज की घटना के बाद लगातार इस बात की चर्चा लोगों द्वारा की जा रही है कि घटना में शामिल अतीक का बेटा असद व एक अन्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद लखनऊ के रास्ते सबसे पहले बहराइच पहुंचे थे।

विज्ञापन
STF picks up two from Bahraich, mall owner and hotel operator suspected of being close to Atiq
उमेश पाल की हत्या का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के मामले में बहराइच से दो लोगों को एसटीएफ ने उठाया है। इन पर माफिया अतीक अहमद के करीबी होने का शक है। यह भी बताया जा रहा है कि इनमें एक का शहर में शापिंग माॅल है। चर्चा है कि इन्हीं में से एक व्यक्ति के होटल में घटना के मुख्य आरोपी आरोपी अतीक का पुत्र असद और उसका एक साथी रुका था। इसके बाद यह सीमा क्षेत्र में जाकर नेपाल में दाखिल हो गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज की घटना के बाद लगातार इस बात की चर्चा लोगों द्वारा की जा रही है कि घटना में शामिल अतीक का बेटा असद व एक अन्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद लखनऊ के रास्ते सबसे पहले बहराइच पहुंचे थे। यह भी चर्चा है कि वह यहां होटल में कुछ समय के लिए रुके भी थे। उसके बाद यहां से नेपाल में दाखिल हो गए। यही कारण है कि वारदात के कई दिन बीतने के बाद भी यह आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। 
विज्ञापन


पुलिस व एसटीएफ के सूत्रों की मानें तो इनका साथ देने के आरोप में शहर में एक माल संचालक व एक होटल संचालक को एसटीएफ की टीम ने सोमवार को उठा लिया। इसके अलावा 1 दर्जन से अधिक लोग रडार पर हैं जिन पर अतीक अहमद के करीबी होने के साथ उसको फाइनेंस करने का भी शक है। पकड़े गए दो लोगों में एक व्यक्ति का नाता राजनीतिक दलों से भी रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। वहीं एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना के आसपास जिले में हर जगह पुलिस ने चेकिंग तेज कर दी हैं। बॉर्डर पर रुपईडीहा कोतवाल श्रीधर पाठक पुलिस टीम व एसएसबी साथ चेकिंग में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed