फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF may take ajay mishra on remand.

प्रो. विनय पाठक प्रकरण: ठेका हरियाणा की कंपनी को प्रश्नपत्र छपवाए लखनऊ में, रिमांड पर लेने की तैयारी

Mon, 28 Nov 2022 09:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Nov 2022 09:49 AM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्रों की छपाई में भी अजय मिश्रा खेल करता था। काम फरीदाबाद की कंपनी के नाम पर लिया गया था पर इसे पूरा लखनऊ में ही किया गया था।

विज्ञापन
STF may take ajay mishra on remand.
अजय मिश्र कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति विनय पाठक का करीबी। इसी के जरिए वसूला गया था कमीशन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कमीशनखोरी में फंसे छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक के करीबी अजय मिश्रा की प्रिंटिंग प्रेस में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र भी छापे जाते थे। हालांकि यह काम फरीदाबाद की कंपनी को दिया गया था। लखनऊ समेत कई विश्वविद्यालयों के प्रश्नपत्र बिना ठेके के अजय मिश्रा की प्रेस में छापे जा रहे थे। तमाम सुबूत मिलने के बाद अब एसटीएफ ने शासन को पत्र भेजकर एक्सिलिक्ट प्रिंटिंग प्रेस को ब्लैक लिस्ट करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


एसटीएफ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र छापने का ठेका फरीदाबाद की कंपनी प्रिंटो टेक सॉलिटियर को दिया गया था। लेकिन, यह पेपर लखनऊ में अजय मिश्रा की प्रिंटिंग प्रेस एक्सिलिक्ट में छप रहा था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि फरीदाबाद की कंपनी प्रिंटो टेक सॉलिटियर भी अजय मिश्रा की ही थी। जिसका अजय ने अपने नौकरों संतोष और विवेक के नाम पर पंजीकरण कराया था। इसी कंपनी को तमाम विश्वविद्यालयों के गोपनीय दस्तावेजों को छापने का जिम्मा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तमाम नए साक्ष्य मिलने के बाद यूपी एसटीएफ अब अजय मिश्रा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पूछताछ में कंपनी से एक्सिलिक्ट और प्रिंटो टेक के बीच क्या समझौता था, प्रिंटो टेक को मिले ठेके के पेपर यहां क्यों छप रहे थे? इन सब सवालों का जवाब एसटीएफ तलाशेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed