फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF has arrested two accused of adulterating petrol and paint In Lucknow

UP News: पेट्रोल और पेंट में मिलावट के धंधेबाज गिरफ्तार, थिनर के नाम पर बेचते थे मिथाइल अल्कोहल

Sun, 13 Apr 2025 01:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Apr 2025 01:09 PM IST
सार

पेट्रोल और पेंट में मिलावट करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि वह अधिक कमाई के चक्कर में बिना लाइसेंस के उक्त अल्कोहल कर्नाटक से मंगाकर थिनर, वार्निश और पेंट आदि में इस्तेमाल करने के लिए बाजार में फुटकर में बेचता है। इसमें आनंद उसका साथ देता है।

विज्ञापन
STF has arrested two accused of adulterating petrol and paint In Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में एसटीएफ ने पेट्रोल व पेंट में मिलावट करने वालों को मिथाइल अल्कोहल युक्त पदार्थ की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़ में आए गैंग के दो गुर्गों के कब्जे से एक टैंकर बरामद किया गया है। टैंकर में 40 हजार लीटर जहरीला पदार्थ मिला है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चंद श्रीवास्तव के मुताबिक तस्करी के आरोप में पंजाब के गुरुदासपुर स्थित जिगरयाल निवासी अगरेज सिंह ओर राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी प्रतापगढ़ के गिजलीपुर वनगबरा निवासी आनंद सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: लखनऊ में 'जय भीम पदयात्रा' का आयोजन, उच्च शिक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; युवाओं को किया प्रेरित
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर चालक अगरेज सिंह ने बताया कि वह कर्नाटक के मलूर कोलार से माल लेकर राजाजीपुरम में रहने वाले गौरव गुप्ता के पास पहुंचाने निकला था। गौरव गुप्ता से संपर्क करने पर पता चला कि वह इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाता है।

प्रयोगशाला में हुई मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि

एसटीएफ के अनुसार, सूचना मिली थी कि अवैध अल्कोहल से लदा टैंकर कर्नाटक से लखनऊ आने वाला है। इसके बाद संजीवनी अस्पताल रोड से आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों ने मिक्स सॉल्वेंट का पेपर दिखाया। 

आबकारी निरीक्षक के सहयोग से टैंकर को खोलकर चेक किया गया तो मिक्स सॉल्वेंट से भिन्न तीक्ष्ण अल्कोहल मिला। नमूना लेकर क्षेत्रीय आबकारी प्रयोगशाला भेजा। जांच में मिथाइल अल्कोहल की पुष्टि हुई। आरोपियों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed