फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   STF caught chip supplier of petrol pumps.

पेट्रोल पंपों को चिप देने वाले गैंग का सरगना दबोचा गया, उगले चौंकाने वाले राज

Tue, 09 May 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 May 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
STF caught chip supplier of petrol pumps.
पकड़ा गया अजय चौरसिया - फोटो : amar ujala

पेट्रोल पंपों पर घटतौली के लिए इस्तेमाल होने वाली चिप डिवाइस की सप्लाई करने वाले गैंग के सरगना अजय चौरसिया को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वह डिस्पेंसर यूनिट कंपनी मिडको का टेक्नीशियन है। उसने सैकड़ों पेट्रोल पंप पर चिप लगाने की बात कुबूल की है।

विज्ञापन


उसके पास पेट्रोल पंप पर लगने वाली डिस्पेंसर यूनिट, चार चिप, बाट-माप विभाग की मुहर, पल्सर कार्ड समेत कई उपकरण मिले हैं। उसने स्वीकार किया वह मुंबई से 3000 रुपये में चिप मंगाता था और यूपी में 12 से 15 हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन


चिप लगाने के एवज में 15 से 40 हजार रुपये प्रति नोजल तक पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा देने की बात उसने मानी है। पिछले 10 साल में उसने इस धंधे से  लगभग 30 लाख रुपये कमाए। अजय कटघरई, थाना रामकोला, जिला कुशीनगर का निवासी है। वह लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र के श्रीनाथनगर में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया कि मुजफ्फरनगर में पकड़े गए जौहर अब्बास ने बताया था कि उसे लखनऊ से अजय चौरसिया चिप भेजता है। इसे वह (जौहर) पल्सर यूनिट के सर्किट में फिट कर देता है। एसएसपी मुजफ्फरनगर ने इस बाबत एसटीएफ को बताया। इस बीच एसटीएफ ने सभी कंपनियों के टेक्नीशियन की डिटेल पहले ही ले ली थी।

कुछ ही देर में उगल दिए सारे राज

STF caught chip supplier of petrol pumps.
पेट्रोल चोरी में इस्तेमाल होने वाली डिस्पांसिंग यूनिट - फोटो : amar ujala

जब अजय के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला कि वह उन्नाव क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर मिडको कंपनी की डिस्पेंसिंग यूनिट में मेंटेनेंस का काम देखता है। एसटीएफ ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और कुछ ही देर में वह सारे राज उगलने लगा।

एसटीएफ के डर से नदी में फेंक दी चिप
अजय ने बताया कि जब लखनऊ के कई पेट्रोल पंप पर एसटीएफ ने कार्रवाई की तो डर के मारे उसने अपने पास रखी दर्जनों चिप सई नदी में फेंक दी।

उसने कुछ चिप घर पर होने की बात कही तो एसटीएफ ने उसके घर की तलाशी ली। वहां से एलएंडटी की एक मशीन (डिस्पेंसर यूनिट), चार चिप और बाट-माप निरीक्षकों द्वारा पंप के पुर्जों को सील करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली तीन सीलें भी बरामद की गईं।

पेट्रोल पंपों में लगने वाले सर्किट, पल्सर कार्ड, कंट्रोल कार्ड, डिस्प्ले कार्ड व डायफ्राम भी मिला है।

मेंटेनेंस के नाम पर जुटा रखे थे डिस्पेंसिंग यूनिट के पुर्जे

STF caught chip supplier of petrol pumps.
डिस्पांसिंग यूनिट व मिला अन्य सामान - फोटो : amar ujala

अजय ने बताया कि वह मिडको कंपनी में कार्यरत है और उन्नाव क्षेत्र के पंपों के मेंटेनेंस का काम करता है। उसके पास से मिला सामान या तो डीलरों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर बदला जाना है या मेंटेनेंस के दौरान निकाला गया खराब सामान है।

मिडको के क्षेत्रीय अधिकारियों से एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बात की तो पता चला कि कंपनी हर महीने हर टेक्नीशियन से हासिल होने वाले नए सामान और पंपों से निकाले गए पुराने सामान का मिलान अपने स्टॉक से करती है।

मिडको कंपनी के स्टोर इंचार्ज क् रिकॉर्ड से मिलान कराया गया। इसमें अजय के पास से मिला सामान अतिरिक्त पाया गया।

मुंबई से बनकर आती थी चिप

STF caught chip supplier of petrol pumps.

अजय ने बताया कि उसने 2000 से 2004 तक विभिन्न स्थानों पर गैस पाइप लाइन मेंटेनेंस का काम किया था। बाद में उसने डिस्पेंसिंग यूनिट मशीनों की मरम्मत का काम सीखा और एलएंडटी कंपनी के यूपी जोन 1 में गोरखपुर में तैनात रहा।

मुंबई में उसकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई जिन्होंने डिस्पेंसिंग यूनिट के पल्सर कार्ड में चिप लगाकर घटतौली की जानकारी दी।  2013 में उसने मिडको जॉइन कर ली।

कुछ वर्षों में उसका यूपी के कई जिलों में बड़ा नेटवर्क तैयार हो गया। उसने स्वीकार किया कि मुजफ्फरनगर के जौहर अब्बास को उसने लगभग 400 से ज्यादा चिप बेची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed