{"_id":"5e3faa288ebc3ee5a94bff35","slug":"stf-catches-75-lakh-rupees-wine-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: एसटीएफ ने पकड़ी 75 लाख की शराब, हरियाणा से ले जाई जा रही थी बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: एसटीएफ ने पकड़ी 75 लाख की शराब, हरियाणा से ले जाई जा रही थी बिहार
Sun, 09 Feb 2020 12:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और लालगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात अवैध शराब बरामद की। यह शराब एक कंटेनर के जरिए हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस की मानें तो बरामद की गई अवैध शराब की कीमत करीब 75 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में सीओ सदर गोपीनाथ सोनी ने बताया कि लालगंज कोतवाल विनोद सिंह, एसटीएफ के उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर पर अवैध शराब लादकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही है।
विज्ञापन
नए बाईपास तिराहा लालगंज के पास पुलिस ने कंटेनर को रोककर तलाशी की तो उसमें अवैध शराब की पेटियां रखी थी। सीओ ने बताया कि कंटेनर में रखी गई 1100 पेटी शराब बरामद की गई हैं। इन पेटियों में 52,800 क्वार्टर अवैध शराब थी।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि कंटेनर चालक जसविंदर सिंह उर्फ कक्का निवासी घरुअन नगर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनर को सीज कर दिया गया है।