फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf arrested people who did fraud with the help of multi level marketing companies.

मल्टी लेवल मार्केटिंग से करोड़ों ठगने वाले गिरफ्तार, फिल्म प्रोडक्शन कंपनी से बनाए थे 90 करोड़

Sun, 17 Feb 2019 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Feb 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
stf arrested people who did fraud with the help of multi level marketing companies.
अवनीश पांडेय, प्रदीप शर्मा व सुधांशु श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala

फर्जी कंपनियां बनाकर मल्टी लेवल मार्केटिंग से लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ ने गिरोह के सरगना समेत पांच जालसाजों को शनिवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ विभूति खंड थाने में पिछले तीन साल में धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों में इनकी तलाश थी।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह के मुताबिक फिल्म प्रोडक्शन हाउस, बैंकिंग, टेक्सटाइल्स, मीडिया हाउस व रियल एस्टेट आदि की फर्जी कंपनियां बनाकर मल्टीलेवल मार्केटिंग के माध्यम से लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के बारे में पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


इस पर एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम की टीम ने शनिवार को गोमतीनगर क्षेत्र से गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया। इनमें गिरोह का सरगना आजमगढ़ निवासी अवनीश पांडेय उर्फ  राहुल पांडेय (डायरेक्टर ग्रोवेल ट्रेडिंग हाउस प्रा. लि.), सुधांशु श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस (डायरेक्टर नीलिमा बिजनेस एंड कॉरपोरेट प्रा. लि.), पानीपत हरियाणा निवासी प्रदीप शर्मा (प्रमोटर नीलिमा बिजनेस एंड कॉरपोरेट प्रा. लि. एवं ग्रोवेल ट्रेडिंग हाउस प्रा. लि.), पीलीभीत निवासी अहमद मियां उर्फ  राजू (सेल्स मैनेजर नीलिमा बिजनेस एंड कॉरपोरेट प्रा. लि.) व दिल्ली निवासी मोहम्मद साहिल (एकाउंटेंट नीलिमा बिजनेस एंड कॉरपोरेट प्रा. लि. व ग्रोवेल ट्रेडिंग हाउस प्रा. लि.) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल से यूपी, दिल्ली व हरियाणा में कर रहे थे ठगी

stf arrested people who did fraud with the help of multi level marketing companies.
मोहम्मद साहिल व अहमद मियां। - फोटो : amar ujala

गिरफ्तार जालसाज प्रदीप शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वे सभी करीब पिछले 8 वर्षों से उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा में संगठित गिरोह बनाकर फर्जी कंपनियों के सहारे मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिये लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

प्रदीप ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में फिल्म सिटी नोएडा में ब्ल्यू फॉक्स प्रोडक्शन हाउस बनाया था। इसका टर्न ओवर लगभग 125 करोड़ रुपये था। यह अब बंद हो चुका है। इसका डायरेक्टर मन्नू प्रशांत विग फ्रॉड करने के आरोप में जेल जा चुका है।

इसके बाद 2016 में एंपरर कंपनी बनाई गई, जो भोजपुरी फिल्म बनाने के नाम पर लोगों से लगभग 90 करोड़ की ठगी कर चुकी है। इस फिल्म की डायरेक्टर अनारा गुप्ता व कलाकार अर्पिता माली (दोनों भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री) थी। इसके बाद इन लोगों ने 2018 में ग्रोवेल ट्रेडिंग हाउस प्रा. लि., नीलिमा बिजनेस एंड कॉरपोरेट प्रा. लि. बनाई। इन कंपनियों के माध्यम से भी लगभग 6 करोड़ की ठगी की जा चुकी है।

इन कंपनियों के जरिए कर चुका है करोड़ों की ठगी

stf arrested people who did fraud with the help of multi level marketing companies.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

वहीं, दूसरे जालसाज सुधांशु श्रीवास्तव उर्फ प्रिंस ने बताया कि उसने 2015 से अब तक नीलिमा बिजनेस एंड कॉरपोरेट प्रा. लि., नीलिमा निधि लि., नीलिमा एडवरटाइजिंग एंड मीडिया प्रा. लि., आंब्रे टेक्सटाइल कंपनी आदि बनाई है। इन कंपनियों के माध्यम से वह जनता से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।

सरगना अवनीश पांडेय उर्फ राहुल पांडेय ने बताया कि उसने 2018 में ग्रोवेल ट्रेडिंग हाउस प्रा. लि. बनाई थी, जिसको बाद में विजय कुमार मिश्रा व बलराम राव ने अपनी कंपनी केसी इंफ्रा की सिस्टर कंसल्ट कंपनी बनाकर मर्ज कर लिया। इसके जरिए भी धोखाधड़ी की गई।

कंपनियों के बैंक खातों की हो रही जांच
एसटीएफ इन सभी कंपनियों के बैंक खातों की गहनता से जांच कर रही है। रियल एस्टेट प्रॉपर्टी के बारे में पूछताछ में पता चला कि कंपनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री या एग्रीमेंट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed