फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf arrested paper solver gang in Lucknow.

डिवाइस लगी बनियान व ब्लू टूथ की मदद से पेपर हल कराता था सॉल्वर गैंग, लेता था 2-3 लाख, तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
 stf arrested paper solver gang in Lucknow.
गिरफ्तार किए गए जयकेश, रविशंकर व अच्युतानंद - फोटो : amar ujala

एसटीएफ ने हाईकोर्ट की ग्रुप सी और डी की परीक्षा में सेंध लगाने वाले सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। ये दो से तीन लाख में अभ्यर्थियों को पेपर हल कराते थे। इस मामले में अब तक 23 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को गोरखपुर, बस्ती, मोदीनगर से कुल 16 व शनिवार को इलाहाबाद से चार लोग दबोचे गए थे।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कृष्‍णानगर से रविशंकर, जयकेश और अच्युतानंद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी सात बनियान, 6 ब्लू टूथ ‌डिवाइस, नौ ब्लूटूथ बैट्री, आठ फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्ड बरामद की गई है। एसटीएफ एसएसपी के अनुसार, हाईकोर्ट इलाहाबाद की ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की परीक्षा में अलग-अलग स्थानों पर सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने की सूचनाएं मिली थीं। पूर्व में एसटीएफ ने इलाहाबाद और गोरखपुर से गिरफ्तारियां भी की थीं।
विज्ञापन


लखनऊ में सक्रिय गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस उपाधीक्षक पीके मिश्रा और इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी के नेतृत्व में टीमें लगाई गई थीं। सटीक सूचना पर एसटीएफ की टीम ने कृष्णानगर स्थित पिकेडली होटल के पास से रविशंकर, जयकेश और अच्युतानंद को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक ने बताया कि रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप सी व डी की परीक्षा थी। यह गैंग दूसरे अभ्यर्थियों को संसाधन मुहैया कराने की कोशिश में जुटा था, इसी दौरान एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों में रविशंकर पुत्र लल्लन तिवारी बिहार के जिला गोपालगंज का रहने वाला है। जयकेश पुत्र जयप्रकाश मिश्र बलिया के रसड़ा का रहने वाला है। वहीं अच्युतानंद पांडेय पुत्र हर्ष कुमार पांडेय कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इन सॉल्वरों को रविवार को दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा का पेपर हल कराना था।

10 चेक और आठ हजार रुपये नकद भी बरामद

 stf arrested paper solver gang in Lucknow.

एसटीएफ ने इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी सात बनियान, दो ब्रा, 6 ब्लू टूथ डिवाइस, नौ ब्लूटूथ बैट्री, 3 मोबाइल फोन, 8 फर्जी तरीके से बनाए गए आधार कार्ड व वोटर आईडी बरामद की है। इसके अलावा कई अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पांच एटीएम कार्ड, 10 चेक और आठ हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

इलेक्ट्रानिक डिवाइस से हल कराते थे पेपर
एसएसपी एसटीएफ की मानें तो यह गिरोह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों का पेपर हल करता था। इसके लिए वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर नकली प्रवेश पत्र के माध्यम से सॉल्वर गैंग का सदस्य परीक्षा हॉल में बैठता था और बाहर से उसका साथी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के माध्यम से पेपर हल करा देता था। अभिषेक की मानें तो परीक्षा पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से यह गिरोह 2 से 3 लाख रुपये लेता था।
 
डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों से एडवांस में लिए थे 50-50 हजार
एसटीएफ ने बताया कि इस गैंग ने पेपर हल कराने के लिए एक-एक अभ्यर्थी से 50-50 हजार रुपये एडवांस लिया था। ज्यादातर रकम सीधे खातों में मंगाई गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह का सरगना रविशंकर तिवारी है। ये लोग पिछले तीन वर्ष से प्रतियोगी परीक्षाओं में धोखाधड़ी कर अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कराने का धंधा कर रहे थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि अच्युतानंद को वर्ष-2015 में सीपीएमटी का पेपर आउट कराने के मामले में एसटीएफ  गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed