{"_id":"5bdd37f7bdec2269612acdf0","slug":"stf-arrested-four-people-who-were-betting-for-t-20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी-20 मैच पर सट्टा लगाते चार लोगो को एसटीएफ ने दबोचा, भारी रकम समेत मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 मैच पर सट्टा लगाते चार लोगो को एसटीएफ ने दबोचा, भारी रकम समेत मिला ये सामान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में छह नवंबर को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच इकाना में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर उत्साह के बीच शुक्रवार को कैसरबाग में सट्टा लगाते चार लोगों को एसटीएफ ने दबोच लिया। चारों से कैसरबाग थाने में पूछताछ की जा रही है। चारों के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।
सटीएफ को सूचना मिली थी कि दुबई में पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच हो रहे टी-20 मैच में लाखों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। एसटीएफ की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में रात करीब साढ़े 10 बजे कैसरबाग के कोहिनूर होटल के बेसमेंट स्थित ई-रिक्शा एजेंसी पर छापा मारा।
कैसरबाग पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी में चार लोगों के अलावा 33 हजार रुपए, एक एसयूवी, एक लैपटॉप व दर्जन भर मोबाइल मिला। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से बचने के लिए खास इंतजाम
प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक सट्टेबाजों ने पुलिस या अन्य एजेंसी की छापेमारी से अलर्ट रहने के लिए बाहर की तरफ चार सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। एएसपी के अनुसार संभवत: सट्टेबाजों को छापेमारी की सूचना मिल चुकी थी। इसीलिए दरवाजा खोलने में 15 मिनट का समय लग गया। आशंका है की इस दौरान आरोपियों ने सट्टे से जुड़े सभी उपकरण और पर्चियां मौके से हटा दी हैं।