फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stf arrested accused of tatkal ticket booking

अवैध सॉफ्टवेयर से तत्काल बुकिंग करने वाले रैकेट के पांच गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2016 05:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Nov 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
stf arrested accused of tatkal ticket booking
डेमो प‌िक - फोटो : GettyImages

अवैध सॉफ्टवेयर के जर‌िए रेलवे की तत्काल बुकिंग करने वाले रैकेट को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने इस रैकेट के पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


ये रैकेट महज 30 सेकंड में बुकिंग कन्फर्म कर देता था। यह रैकेट देश के कई हिस्सों में फैला था। इस अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए बुकिंग एजेंट रेलवे के ई-टिकटिंग सिस्टम से पहले ही तत्काल का कन्फर्म टिकट उपलब्ध करा देते थे।
विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट पर जाकर एक फार्म भरना पड़ता था। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार साइबर अपराधियों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया है जो आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कहीं ज्यादा तेज गति से तत्काल टिकट की बुकिंग करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे जैसे ही किसी ट्रेन में रिजर्वेशन की बुकिंग खोलता है, यह सॉफ्टवेयर आईआरसीटीसी की वेबसाइट की तरह सक्रिय हो जाता है।

अवैध सॉफ्टवेयर इस तरह से तैयार किया गया है कि वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट में दिए गए कैप्चा का सुरक्षा चक्र भी तोड़ देता है। कैप्चा वह सिस्टम है, जिसके जरिए यह देखा जाता है कि बुकिंग कराने वाला अथवा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने वाला कोई व्यक्ति है, न कि स्वनियंत्रित कंप्यूटर प्रोग्राम। यह सॉफ्टवेयर कैप्चा को नजरअदांज कर टिकटों की बुकिंग कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed