{"_id":"684fc3cef679a84d660ab79d","slug":"stf-arrested-a-builder-in-lucknow-who-had-grabbed-crores-of-rupees-by-making-fake-deed-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जी बैनामा करके करोड़ों हड़पने वाले बिल्डर को एसटीएफ ने दबोचा, निदेशक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जी बैनामा करके करोड़ों हड़पने वाले बिल्डर को एसटीएफ ने दबोचा, निदेशक की तलाश जारी
Mon, 16 Jun 2025 12:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:42 PM IST
सार
लखनऊ में फर्जी बैनामा करके करोड़ों हड़पने वाले बिल्डर को पुलिस व एसटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। वहीं निदेशक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार उपाध्याय
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी लखनऊ में सोमवार को पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले बिल्डर को गिरफ्तार किया है। इस पर मोहनलालगंज थाने में ठगी व जालसाजी के 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने मोहनलालगंज इलाके में प्लाटिंग साइट व फर्जी नक्शा दिखाकर सेना, पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों को झांसे में लिया। प्लाट के फर्जी बैनामे करके 30 से अधिक लोगों से छह करोड़ से अधिक की रकम हड़प ली।
विज्ञापन
प्लाट पर कब्जा व रकम वापस न मिलने पर 30 लोगों ने कंपनी के मालिक व निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय के विरुद्व मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहे प्रमोद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस व एसटीएफ कंपनी के मालिक की तलाश कर रही थी। सोमवार को मोहनलालगंज के कान्हा उपवन के पास से कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। निदेशक की तलाश जारी है।
विज्ञापन