{"_id":"5dbd27b68ebc3e01557e8ccc","slug":"stf-and-police-exposed-a-racket-who-made-fake-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नकली नोट छापने वाले रैकेट का भंडाफोड़, छपे व अधछपे नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नकली नोट छापने वाले रैकेट का भंडाफोड़, छपे व अधछपे नोट बरामद
Sun, 03 Nov 2019 11:48 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
बरामद हुए फेक नोट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज पुलिस को जाली नोट छापने वाले रैकेट को पकड़ने में कामयाबी मिली है। जाली नोटों के अवैध कारोबार के मामले में पुलिस की ओर से चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनको अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दबोचा है। मौके से छपे, अधछपे जाली नोट के साथ ही स्कैनर और प्रिंटर भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक अमेठी तो दूसरा लखनऊ जिले का रहने वाला है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के पूरे रानी मजरे अतरेहटा गांव में एक युवक किराए का मकान लेकर कोई कारोबार कर रहा है। यह युवक संदिग्ध है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर युवक को दबोच लिया। इन सभी के जाली नोट के कारोबार में लिप्त होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक आरोपी महराजगंज, दूसरा अमावां, तीसरा अमेठी जिले के फुरसतगंज और चौथा आरोपी लखनऊ जिले के बंथरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इनके पास से भारी मात्रा में 100 और 50 रुपये के छपे और अधछपे जाली नोट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन