{"_id":"5ce2ee8dbdec22075a3bdb68","slug":"stf-and-ncb-team-arrested-a-smuggler-with-smack-worth-rupees-3-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ व एनसीबी की टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ व एनसीबी की टीम ने दबोचा
Mon, 20 May 2019 11:44 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 20 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सोमवार को पॉलीटेक्निक चौराहे से 2 किलो 800 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान बिहार निवासी चंद्रशेखर के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि यह मादक पदार्थ बाराबंकी के टिकरा इलाके से लाया था। एसटीएफ अफसरों के अनुसार, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि यह मादक पदार्थ बाराबंकी के टिकरा इलाके से लाया था। एसटीएफ अफसरों के अनुसार, बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में कुबूला कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है। गिरोह का सरगना बाराबंकी के टिकरा इलाके का मोहम्मद नदीम है। तस्कर ने स्वीकारा कि गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, मणिपुर और उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेशों में फैला है।
गिरोह के सदस्यों के जरिए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पश्चिम बंगाल के बड़े तस्कर के पास भेजी जाती है। इस अवैध कारोबार में रकम का लेन-देन बैंक खातों व हवाला के माध्यम से किया जाता है।
गिरोह के सदस्यों के जरिए अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पश्चिम बंगाल के बड़े तस्कर के पास भेजी जाती है। इस अवैध कारोबार में रकम का लेन-देन बैंक खातों व हवाला के माध्यम से किया जाता है।