{"_id":"68a8c6d4db2f8865be00e0af","slug":"stepfather-raped-two-minor-daughters-lucknow-news-c-13-knp1050-1348566-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोमतीनगर में शुक्रवार को दो नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया। किशोरियों ने सौतेले पिता पर करीब छह महीने से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गोमतीनगर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी किशोरियों के पिता की हत्या में जेल भी गया था।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक आरोपी सफाई कर्मचारी गोमतीनगर में पांच बच्चों व पत्नी के साथ रहता है। उसकी पत्नी की पहले पति से 14 और 12 वर्ष की दो बेटियां हैं। आरोपी के महिला से तीन बच्चे हैं। महिला लोगों के घरों में काम करती है।
14 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि छह माह पहले सौतेला पिता ने मां के काम पर जाने के बाद उससे व छोटी बहन से अश्लीलता की थी। किशोरियों ने डर के कारण किसी से शिकायत नहीं की। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और वह आए दिन शराब पीकर दोनों का यौन शोषण करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने आपबीती मां को बताई तो उसने डांटकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
किशोरी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सात बजे मां काम पर चली गई। घर में पांचों भाई-बहन थे। आरोप है कि इसी दौरान सौतेला पिता सगी बहनों को कमरे में ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। किशोरियों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी भाग निकला। किसी तरह हिम्मत जुटाकर बहनों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा।
इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक छानबीन में संपत्ति विवाद की भी बात सामने आ रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हत्या के मामले में सात वर्ष पहले जेल से छूटा था
इंस्पेक्टर के मुताबिक वर्ष 2015 में किशोरियों के पिता की हत्या हो गई थी। इसमें आरोपी की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सात वर्ष पहले वह जमानत पर छूटकर आया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरियों की मां से समझौता कर शादी कर ली थी। समझौता होने से आरोपी हत्या के मामले में बरी हो गया था।