{"_id":"69f3bebdccbc707bf2053c6f","slug":"stepfather-arrested-for-molesting-and-assaulting-minor-lucknow-news-c-13-lko1096-1715605-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार
Fri, 01 May 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 01 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में सौतेले पिता को बृहस्पतिवार को पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मां-बेटी ने थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। अधिकारियों ने हस्तक्षेप के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
किशोरी की मां ने बताया कि उनके पहले पति की मृत्यु 2021 में हो गई थी। उन्होंने 2023 में बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए पति के करीब रिश्तेदार से शादी की, जो सरकारी विभाग में बाबू है। शादीशुदा होने के बाद भी आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था। आरोपी उनकी गैरमौजूदगी में बेटी से छेड़छाड़ करता था। बेटी के विरोध करने पर आरोपी उसे पीटता और धमकी देता था। किशोरी ने बाथरूम में आरोपी का मोबाइल छिपा पाया था, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले पति के बीमा के पैसे और उनके जेवर भी हड़प लिए हैं। विरोध करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया और घर से निकाल दिया।
मामले को दबाने में लगी थी पीजीआई पुलिस
महिला का कहना है कि बुधवार को वह और बेटी ने पीजीआई थाने में तहरीर दी थी। उस वक्त पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बृहस्पतिवार को मामले ने तूल पकड़ा और अधिकारियों को घटना का पता चला। इंस्पेक्टर पीजीआई को अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए फौरन रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।