{"_id":"1feb80e94d61bbb0ed4c382826c32dc8","slug":"steno-and-clerk-job-in-department-of-commerce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर में होगी स्टेनो व लिपिकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर में होगी स्टेनो व लिपिकों की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के रिक्त पदों के चलते राजस्व वसूली का कार्य प्रभावित हो रहा है। इन पदों पर जल्द ही भर्ती होगी। यह बातें वाणिज्य कर आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहीं। आयुक्त बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर सेवा संघ के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को वाणिज्य कर आयुक्त ने दीप जलाकर अधिवेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में स्टेनो, लिपिकों एवं ड्राइवरों की काफी कमी है। तृतीय श्रेणी के तीन संवर्गों पर जल्द कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यालय के जॉइंट कमिश्नर को निर्देश दिया कि वह शासन स्तर की औपचारिकताएं पूरी कर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करें। उन्होंने कार्यालयों की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, 500 कंप्यूटर और 50 वाहनों की खरीद का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
आयुक्त ने सरकारी खजाने में 40 हजार करोड़ रुपये जमा करने का योगदान देने पर अफसरों को धन्यवाद दिया। इससे पूर्व सेवा संघ के महामंत्री आलोक कुमार ने ज्ञापन सौंपकर जॉइंट कमिश्नर को पे बैंड-4 प्रदान करने, ऑनलाइन कर निर्धारण प्रक्रिया की दिक्कतों को दूर करने एवं प्रदेश में वाणिज्य कर बोर्ड के गठन की मांग की। अधिवेशन का संचालन विवेक आर्या ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष हरिनाथ सिंह, विजय कुमार, अनिल राम त्रिपाठी आदि शामिल हुए।