फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stay for transfer orders of field officers from 15 october to 15 jan

15 अक्तूबर से 15 जनवरी तक फील्ड अफसरों के तबादलों पर रोक, केंद्रीय निर्वाचन आयोग का निर्देश

Wed, 18 Sep 2019 12:49 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 18 Sep 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
stay for transfer orders of field officers from 15 october to 15 jan
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रदेश में 15 अक्तूबर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं किए जा सकेंगे। इनमें डीएम से लेकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तक शामिल हैं। ऐसे में फील्ड में तैनात कई आईएएस व पीसीएस अफसरों के तबादले जल्द ही किए जाने की संभावना है। इनमें कई जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूरे करने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 15 अक्तूबर 2019 से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान नए मतदाता बन सकेंगे, लोग अपने नाम एक स्थान से कटवाकर दूसरे स्थान पर जुड़वा भी सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन एक जनवरी 2020 से 15 जनवरी 2020 के बीच किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन की तिथि आयोग आगे तय करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि इस अभियान के दौरान पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा। 

बताते चलें मतदाता पुनरीक्षण अभियान से जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में डीएम, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन के रूप में एडीएम व तहसील स्तर पर डिप्टी कलेक्टर सीधे जुड़े रहते हैं। इसके अलावा ग्राम्य विकास, पंचायतीराज व राजस्व सहित विभिन्न विभागों के फील्ड से जुड़े कर्मी बीएलओ की भूमिका में होते हैं। 15 अक्तूबर से 15 जनवरी 2020 तक इनके तबादले नहीं किए जा सकेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों में सरकार आयोग की अनुमति से तबादले कर सकेगी।

जानकार बताते हैं कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग प्रदेश विधानसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा जल्द ही कर सकता है। उपचुनाव की कार्यवाही 15 अक्तूबर के पहले पूरे होने की संभावना कम है। ऐसे में उपचुनाव की घोषणा से पहले सरकार कई जिलों में डीएम, एडीएम व डिप्टी कलेक्टर के तबादले कर सकती है। काफी डिप्टी कलेक्टर हाल में बदले भी गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed