फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Statue of Unity will be smaller than statue of Lord Ram in Ayodhya

अयोध्या में 151 मीटर लंबी बनेगी भगवान राम की प्रतिमा, आजम बोले- यह ख्याल पहले क्यूं नहीं आया

Sat, 03 Nov 2018 08:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Nov 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
Statue of Unity will be smaller than statue of Lord Ram in Ayodhya
ram mandir - फोटो : amar ujala

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है। इनकी लंबाई 151 मीटर हो सकती है। वहीं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लंबाई 182 मीटर है।

विज्ञापन


अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है।....उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।' 
विज्ञापन


भाजपा नेता उपाध्याय ने कहा, ‘जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाये जाने की संभावना है। अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं, जिनमें से वे सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर कोई योजना बनाई होगी जो भगवान राम की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि दीपावाली आने दीजिये, आपको अच्छी खबर मिलेगी।

मूर्ति बनाने का ख्याल पहले क्यूं नहीं आया: आजम

Statue of Unity will be smaller than statue of Lord Ram in Ayodhya
आजम खां - फोटो : amar ujala
सरकार द्वारा राम की प्रतिमा बनाए जाने की घोषणा पर बयान देते हुए आजम खां ने कहा कि बीजेपी यह ख्याल उस वक्त क्यूं नहीं आया जब गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनायी जा रही थी। उन्होंने कहा कि कोई इसका विरोध क्यूं करेगा। हम तो इसका स्वागत करते हैं और चाहेंगे कि इससे ऊंची प्रतिमा रामपुर में बनायी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed