फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   statue of sardar patel by narendra modi

हर घर से लोहा जुटाने को जुटी टीम मोदी

Wed, 11 Dec 2013 12:31 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2013 12:31 PM IST
विज्ञापन
statue of sardar patel by narendra modi

गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए लौह संग्रह अभियान यूपी व उत्तराखंड के हर गांव और हर घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार हो गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को गुजरात के वित्त मंत्री नितिन पटेल व राज्यमंत्री नानू भाई बनानी की मौजूदगी में दोनों राज्यों के जिला स्तरीय लौह संग्रह संयोजकों की कार्यशाला हुई।
विज्ञापन


सरदार पटेल की पुण्य तिथि 15 दिसंबर को देश भर में 565 स्थानों से ‘रन फॉर यूनिटी’ से इसकी शुरुआत होगी।

रवींद्रालय में आयोजित कार्यशाला में नितिन पटेल ने कहा कि लौह संग्रह अभियान न सिर्फ पूरे देश को जोड़ने का काम करेगा बल्कि ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ पूरी दुनिया में श्रेष्ठ भारत की पहचान भी बनेगी। पटेल यूपी में होने वाले लौह संग्रह अभियान का निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 370 पर मोदी का नजरिया अलग नहीं
पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के विशेष प्रावधान पर दिए गए बयान को लेकर उपजे भ्रम को अपनों के बीच साफ करने की कोशिश की। उन्होंने कहा,धारा-370 पर मोदी का नजरिया पार्टी के स्टैंड के मुताबिक ही है।


पोलियो अभियान की तरह लौह संग्रह
लौह संग्रह अभियान को ‘एक भी बच्चा छूटा, पोलियो चक्त्रस् टूटा’ के नारे की तर्ज पर चलाया जाएगा। भाजपा के महामंत्री संगठन राकेश ने लौह संग्रह संयोजकों से कहा कि इस अभियान से कोई भी गांव व घर छूटना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed