{"_id":"59d23bae4f1c1b65548b5506","slug":"state-will-provide-the-security-to-rahul-gandhi-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के आगे झुका जिला प्रशासन, सुरक्षा देने पर हुआ राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के आगे झुका जिला प्रशासन, सुरक्षा देने पर हुआ राजी
ब्यूरो/अमर उजाला, गौरीगंज (अमेठी)
Updated Tue, 03 Oct 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चार अक्तूबर को अमेठी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
डीएम के पत्र के बाद भी उनके कार्यक्रम में बदलाव नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था देने का आश्वासन दिया है। डीएम ने कहा कि जो भी सुरक्षा है उन्हें मुहैया कराई जाएगी।
चार अक्तूबर से राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर अमेठी डीएम के पत्र के बाद रविवार रात से संशय के बादल मंडराने लगे थे।
डीएम ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को 30 सितंबर को पत्र भेजकर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव का आग्रह किया था।
विज्ञापन
डीएम ने इसके पीछे दुर्गापूजा, मुहर्रम और गांधी जयंती का जिक्र किया था। डीएम के पत्र के बाद भी राहुल गांधी का दौरा नहीं टलने पर डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पत्र लिखकर राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा टालने का आग्रह किया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डीएम ने बताया कि चार अक्तूबर से राहुल गांधी का दौरा प्रस्तावित है। हम उनका स्वागत करते हैं।
हमारे पास जो भी सुरक्षा है, वह उन्हें मुहैया कराएंगे। दरअसल, एसपीजी निदेशक की तरफ से अमेठी जिला प्रशसन को सांसद राहुल गांधी के चार से छह अक्तूबर तक प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना दी गई थी।
इसके जवाब में अमेठी के डीएम योगेश कुमार और एसपी पूनम की तरफ से अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष से दौरा टालने का आग्रह किया गया था।
जिला प्रशासन का पत्र मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी बिफर गई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन राहुल गांधी को अपने घर आने से रोकना चाहता है।