{"_id":"6825b7892eee8f973401b47b","slug":"state-will-get-two-new-four-lane-highways-construction-done-from-bahjoi-saifai-etawah-jhansi-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश को मिलेंगे दो नए फोरलेन हाईवे, बहजोई से सैफई और इटावा से झांसी तक होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश को मिलेंगे दो नए फोरलेन हाईवे, बहजोई से सैफई और इटावा से झांसी तक होगा निर्माण
Thu, 15 May 2025 03:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 May 2025 03:21 PM IST
सार
प्रदेश में उत्तर-दक्षिण हाईवे कॉरिडोर के तहत 552 किमी की ग्रीनफील्ड परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। सरकार की योजना प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी करने की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में संभल जिले के बहजोई से सैफई और इटावा से झांसी तक नया फोरलेन हाईवे बनेगा। उत्तर-दक्षिण हाईवे कॉरिडोर के तहत कुल 552 किमी लंबी ग्रीनफील्ड परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। शीघ्र ही इनकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी।
योगी सरकार ने प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की योजना तैयार की है। संभल में बहजोई और सैफई (इटावा) के बीच 156 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे बनाया जाएगा। वहीं इटावा से झांसी के बीच भी 156 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे तैयार होगा। यहां बता दें कि ग्रीनफील्ड हाईवे उस नए मार्ग को कहते हैं, जहां जमीन अधिग्रहीत कर एकदम नई सड़क बनाई जाती है।
ये भी पढ़े- UP Cabinet Meeting: ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य की सराहना की, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी
विज्ञापन
इसी तरह से पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से झारखंड के मेदिनीनगर को जोड़ने के लिए 180 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह ऊंचाहार और राजापुर (चित्रकूट) के बीच भी 60 किमी लंबा ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण होगा। यानी उत्तर प्रदेश में कुल 1989 किमी का उत्तर-दक्षिण हाईवे कॉरिडोर बनेगा। इससे प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़े- यूपी: बीज उत्पादन के लिए पांच सीड पार्कों की होगी स्थापना, गांवों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन, पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले
54 जिलों में 150 प्रमुख सड़कों का होगा कायाकल्प
प्रदेश के 54 जिलों की 150 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना के तहत कुल 250 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। इसके साथ ही 44 जिलों में 79 करोड़ रुपये से 255 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। इन कामों को राज्य सड़क निधि के तहत मंजूरी दी गई है। इसके लिए शासन ने जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Trending Videos
अवध के इन जिलों में होगा सड़कों का निर्माण
लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, बलिया, हरदोई, फतेहपुर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, मैनपुरी, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, बांदा, महोबा, ललितपुर, फतेहगढ़, इटावा, मुरादाबाद, औरैया, जालौन।
यहां होगी मार्गों की विशेष मरम्मत
सुल्तानपुर, अमेठी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, चंदौली, कासगंज, मेरठ, बिजनौर, उन्नाव, कन्नौज, बदायूं, लखीमपुर खीरी, फतेहगढ़, ललितपुर, गाजीपुर, जालौन, झांसी, कौशांबी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र, आगरा, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, मुरादाबाद।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन