फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State sub-junior and junior swimming meet from 23rd

Lucknow News: राज्य सब जूनियर और जूनियर तैराकी 23 से

Thu, 09 Jul 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
State sub-junior and junior swimming meet from 23rd
लखनऊ। यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में किया जाएगा। 26 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता चार वर्गों में खेली जाएगी। इसके अंतर्गत ग्रुप 1 में 17-18 वर्ष, ग्रुप 2 में 15-16 वर्ष, ग्रुप 3 में 13-14 वर्ष और ग्रुप 4 में 11-12 वर्ष के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में जोर आजमाइश करेंगे। यूपी स्वीमिंग एसोसिएशन के डायरेक्टर रवीन कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हंै। इस आयोजन में प्रदेश भर के सभी 18 मंडलों से 400 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यूपी की सब जूनियर और जूनियर टीमें चयनित होंगी, जो आने वाले समय में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed