फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state security force to be formed for the security of metro and religious places.

यूपी: धार्मिक स्थलों और मेट्रो की सुरक्षा के लिए बनेगी स्टेट सिक्योरिटी फोर्स

Wed, 27 Sep 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
state security force to be formed for the security of metro and religious places.
डीजीपी सुलखान सिंह

विभिन्न धार्मिक स्थलों, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार अपनी फोर्स बनाने जा रही है। मंगलवार को डीजीपी सुलखान सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेट सिक्योरिटी फोर्स (एसएसएफ) के गठन पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस फोर्स के गठन का पूरा मसौदा तैयार हो चुका है। जल्द ही शासन के पास इसे भेजकर अनुमोदन लिया जाएगा। फिर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि स्टेट सिक्योरिटी फोर्स का गठन सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) की तर्ज पर होगा। शुरुआत में इसमें पीएसी और सिविल पुलिस के कर्मियों को शामिल किया जाएगा। बाद में अलग से भर्ती प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस फोर्स के गठन के बाद ऐसे धार्मिक व विशेष स्थल जहां पहले से सीआईएसएफ या केंद्रीय बल तैनात है, वहां राज्य सरकार अपना बल तैनात करेगी। आनंद कुमार ने बताया कि काशी, मथुरा, अयोध्या और आगरा समेत कई जगहों पर मौजूदा समय सीआईएसएफ तैनात है। इन सभी स्थलों पर एसएसएफ की तैनाती का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा में मेट्रो स्टेशनों के साथ-साथ प्रदेश में कई जिलों में बनने जा रहे हवाई अड्डों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एसएसएफ के जिम्मे होगी। इस फोर्स के गठन के लिए एडीजी सुरक्षा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्राइवेट कंपनियों को भी फोर्स उपलब्ध कराएंगे

state security force to be formed for the security of metro and religious places.

आनंद कुमार ने बताया कि जो मसौदा तैयार हो रहा है उसमें प्राइवेट कंपनियों को भी सुरक्षा के लिए फोर्स उपलब्ध कराई जा सकेगी। अभी तक यह सुविधा केवल सीआईएसएफ में है, जहां से प्राइवेट सेक्टर को भी फोर्स उपलब्ध कराई जाती है। इस फोर्स के गठन से विशेष परिस्थितियों में केंद्रीय फोर्स पर राज्य की निर्भरता कम होगी।

एटीएस में जल्द बढ़ेगा मैनपावर
उधर, आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) में भी नए पद सृजित करने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस मामले में एटीएस से नए सिरे से प्रस्ताव मांगा है। सूत्रों का कहना है कि इसमें साढ़े तीन सौ नए पुलिस कर्मी उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

कम से कम दो एसपी, चार डिप्टी एसपी और ढाई दर्जन इंस्पेक्टर बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसमें सोशल मीडिया व साइबर क्राइम के लिए अलग विंग बनाने का भी प्रस्ताव है। इससे पहले एटीएस ने छह सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed