फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State's income increases even during corona epidemic: Suresh Khanna

कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेश की आय में इजाफा : सुरेश खन्ना 

Wed, 05 May 2021 08:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 May 2021 08:36 PM IST
सार

वित मंत्री ने बुधवार को प्रदेश में कर वसूली का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि चालू वित वर्ष के अप्रैल माह में कुल 11196.49 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 9898.44 करोड़ रुपये अधिक है। 

विज्ञापन
State's income increases even during corona epidemic: Suresh Khanna
जीएसटी

विस्तार

वित मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को प्रदेश में कर वसूली का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि चालू वित वर्ष के अप्रैल माह में कुल 11196.49 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 9898.44 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 2020-21 के अप्रैल में मात्र 1298.05 करोड़ रुपये का ही राजस्व प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन


खन्ना ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों के साथ वार्ता के दौरान राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान राजस्व में वृद्धि होना प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुखद है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत अप्रैल में 4965.35 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 5157.11 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। जबकि, गत वर्ष अप्रैल में 670.71 करोड़ रुपये की आय थी। इसी तरह वैट के अंतर्गत अप्रैल 2021 में 1307.62 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 826.53 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। जोकि, अप्रैल 2020 में 402.22 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


वित मंत्री ने बताया कि आबकारी के तहत अप्रैल 2021 में 3940 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 3240.77 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जोकि अप्रैल 2020 में 53.46 करोड रुपये थी। स्टांप एवं निबंधन के तहत 1854 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 1218.39 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जो कि पिछले वर्ष अप्रैल में 17.41 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि परिवहन के अंतर्गत अप्रैल में 771 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 553.95 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जो कि पिछले वर्ष अप्रैल में 100.09 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत अप्रैल 2021 में 338 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 199.74 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जो कि पिछले वर्ष अप्रैल 2020 में मात्र 54.16 करोड़ रुपये प्राप्त हुई थी।  इस तरह से देखें तो वित वर्ष 2021-22 के अप्रैल माह में कुल 13175.97 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 11196.49 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed