फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   state minister power to sp leader

दूसरे दिन भी जमकर बटी सपा में लाल बत्ती

Wed, 04 Dec 2013 02:45 AM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
राजेंद्र सिंह/लखनऊ Updated Wed, 04 Dec 2013 02:45 AM IST
विज्ञापन
state minister power to sp leader

समाजवादी पार्टी में लालबत्ती बांटने का सिलसिला तेज हो गया है।

विज्ञापन


सोमवार को पांच लोगों को राज्यमंत्री स्तर के पदों पर नियुक्ति देने के बाद मंगलवार को भी पांच लोगों को लालबत्ती से नवाजा गया है।

लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख नेताओं को सरकार के विभिन्न पदों पर समायोजित करना चाहती है। काफी पद भरे जा चुके हैं। शेष पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।

मंगलवार को जिन पांच लोगों को राज्यमंत्री का ओहदा दिया गया, उनमें सपा के प्रदेश महासचिव सीपी राय मद्य निषेध विभाग में सलाहकार बनाए गए हैं।

आजमगढ़ निवासी सीपी राय आजकल आगरा में रहते हैं। सुहेल शंकर को संस्कृति विभाग और अति पिछड़े वर्ग के नेता हीरा ठाकुर को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सलाहकार नामित किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें-लालबत्ती के जरिए सपा का डैमेज कंट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़े मुसलमानों की पैरवी करने वाले सपा नेता अनीस मंसूरी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में और गाजियाबाद के सपा नेता राकेश यादव को श्रम विभाग में सलाहकार बनाया गया है। सभी को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।


सपा ने सोमवार को ही मैनपुरी के सुभाष चंद यादव, मेरठ के रफीक अंसारी और मो. अब्बास, बागपत के कुलदीप उज्ज्वल और सहारनपुर के सरफराज अहमद को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

सोनू यादव बने मुख्यमंत्री के ओएसडी
आशीष यादव उर्फ सोनू को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त गया है।

लखनऊ निवासी सोनू यादव कई साल से सपा के मीडिया कोऑर्डिनेटर का दायित्व निभा रहे हैं। वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी अशोक यादव के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed