{"_id":"5848f1314f1c1be059449d01","slug":"state-government-employees-may-get-pay-scale-like-central-ones","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी से मिल सकता है बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी से मिल सकता है बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यकर्मियों को सातवें वेतन का लाभ देने के लिए गठित राज्य वेतन समिति ने केंद्रीय कर्मियों के समान वेतन (पे-स्केल) देने की सिफारिश की है। यही नहीं समिति ने बढ़े वेतन का भुगतान भी केंद्र की तरह ही 1 जनवरी 2016 से किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
पेंशनरों को भी केंद्र की तरह ही फायदे देने को कहा है। समिति ने अपनी पहली रिपोर्ट सीएम अखिलेश यादव को सौंप दी है। समिति के सचिव अजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार रिपोर्ट का अध्ययन कर जल्द से जल्द इस पर निर्णय करेगी।
विज्ञापन
1800 ग्रेड पे वाले इंट्री लेवल पर पाएंगे 18,000 रुपये
सूत्रों के मुताबिक समिति ने केंद्र के पे-मैट्रिक्स को ही हूबहू लागू करने की सिफारिश की है। अगर यह लागू होता है तो 1,800 ग्रेड पे पाने वाले कर्मचारी इंट्री लेवल पर 18,000 रुपये पाएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह उच्चतम स्तर पर सूबे में चीफ सेक्रेटरी का पद होता है। इन्हें 2.25 लाख रुपये मिलेगा। सूबे में कैबिनेट सेक्रेटरी का पद नहीं है। लेकिन पे-मैट्रिक्स में इसे भी शामिल किया गया है। इस पद के समतुल्य 2.50 लाख रुपये वेतन की सिफारिश की गई है।
पेंशनरों को भी मिलेगा लाभ
डेमो पिक
सूत्रों के मुताबिक समिति ने नए स्केल का लाभ दिसंबर के वेतन से देने को कहा है। सूबे में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता की अटकलों के बीच इसमें बदलाव की गुंजाइश कम है। ऐसे में बढ़े वेतन का भुगतान दिसंबर के वेतन के साथ नए साल यानी एक जनवरी को किया जाना तय माना जा रहा है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट को करना है।
11 महीने का एरियर एकमुश्त या फिर किस्तों में कैबिनेट करेगी फैसला
राज्य वेतन समिति ने कर्मचारियों को नए स्केल का लाभ एक जनवरी 2016 से देने की सिफारिश की है। यदि सरकार दिसंबर से बढ़े स्केल का नकद भुगतान शुरू करती है तो 11 महीने के एरियर का भुगतान करना होगा। इस एरियर का भुगतान एकमुश्त हो या किस्तों में, इस पर भी अंतिम फैसला कैबिनेट ही करेगी।
पेंशनरों को एरियर का नकद भुगतान
राज्य वेतन समिति ने कर्मचारियों के साथ पेंशनरों के बारे में भी अपनी पहली रिपोर्ट में सिफारिशें की हैं। पेंशनरों को एरियर का नकद भुगतान करने को कहा गया है।
24 लाख को होगा फायदा
जानकार बताते हैं कि सिफारिशों का फायदा 24 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा। इनमें आठ लाख से ज्यादा कर्मचारी, 5.50 लाख से ज्यादा शिक्षक व एक लाख से ज्यादा शिक्षणेतर कर्मचारी और 10 लाख पेंशनर शामिल हैं।