{"_id":"666c74fad21dbe37a50a8eb9","slug":"state-election-commission-issued-notice-for-vacant-posts-in-nagar-panchat-and-nagar-palika-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नगर निकायों के रिक्त सदस्य पदों के लिए उपचुनाव आठ जुलाई को, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नगर निकायों के रिक्त सदस्य पदों के लिए उपचुनाव आठ जुलाई को, अधिसूचना जारी
Sat, 15 Jun 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:02 AM IST
सार
राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन पत्र 18 जून से लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश की नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के 29 रिक्त सदस्य पदों के लिए उपचुनाव आठ जुलाई को होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार, पर्चे 22 जून तक भरे जा सकेंगे। इसकी जांच 24 जून को होगी। 26 जून को 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी हो सकती है। प्रतीक चिह्न 27 जून को आवंटित होंगे। मतदान आठ जुलाई को सवेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
जारी कार्यक्रम के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) 15 जून को सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे। रिटर्निंग अधिकारी 18 जून को अपने स्तर से सार्वजनिक नोटिस जारी करेंगे। 18 जून से ही नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। इस उपचुनाव के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
इन नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद में होगा उपचुनाव
बरियापुर (देवरिया), नई बाजार (भदोही), मोहान (उन्नाव), अचलगंज (उन्नाव), खीरी (लखीमपुर खीरी), नगर पालिका परिषद बांदा, नगर पालिका परिषद तिलहर (शाहजहांपुर), नगर पालिका परिषद अनूपशहर (बुलंदशहर), टीकरी (बागपत), खैर (अलीगढ़), हर्रा (मेरठ), नगर पालिका परिषद हसनपुर (अमरोहा), टिकैतनगर (बाराबंकी), कुरसठ (हरदोई), कादीपुर (सुल्तानपुर), समधन (कन्नौज), नगर पालिका परिषद बिलासपुर (रामपुर), केमरी (रामपुर), चरथावल (मुजफ्फरनगर), नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद (गाजीपुर), नगर पालिका परिषद गाजीपुर, नगर पालिका परिषद जमानियां (गाजीपुर), नगर पालिका परिषद समधर (झांसी), शिवगढ़ (रायबरेली), नगर पालिका परिषद फतेहपुर, कारीकान धाता (फतेहपुर), प्रतापगढ़ सिटी, सहजनवां (गोरखपुर)।