फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   State cabinet meeting, preparation for determination of additional facilities in the manual itself

प्रदेश कैबिनेट की बैठक खत्म, संविदा शिक्षकों के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि

Tue, 19 Nov 2019 02:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Nov 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
State cabinet meeting, preparation for determination of additional facilities in the manual itself
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में प्रदेश कैबिनेट की बैठक पूरी हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संविदा शिक्षकों के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का निर्णय लिया गया जिससे हजारों की संख्या में रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है। जानिए कैबिनेट में लिए गए निर्णयों के बारे में-

विज्ञापन


1- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सोनभद्र के उभभा गांव के 37 परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभ मिलेगा। सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से छूटे लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में लाभ देने का फैसला किया था। इसमें 1.68 लाख नए परिवार भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


2- सीएम रक्षा कोष में संशोधनों को मंजूरी दे दी गई है। पहले 24000 रुपये तक लोगों को मदद दी जाती थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में बीपीएल की सीमा 46000 रुपये तक और शहरी क्षेत्र में बीपीएल सीमा 56500 रुपये तक मदद दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- कैबिनेट ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के संविदा शिक्षकों के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब आचार्य का मानदेय 90000 से बढ़ाकर 1.35 लाख, सह आचार्य का मानदेय 80000 से बढ़ाकर 1.20 लाख, सहायक आचार्य का मानदेय 70000 से बढ़ाकर 90000 व प्रवक्ता का मानदेय 50000 से बढ़ाकर ₹75000 कर दिया गया है।

4- औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का निर्णय लिया गया। गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, हरदोई व शामली की इन कंपनियों ने 2862.70 करोड़ का निवेश किया है। इन कंपनियों के निवेश से 7592 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लेटर आफ कंफर्ट जारी होने से इन कंपनियों को प्रोत्साहन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

5- राज्य संपति विभाग को 16 पुराने चार पहिया वाहनों के स्थान पर नए वाहन खरीदने की अनुमति दी गई है। इनमें 15 फॉर्च्यूनर व एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी होगी। इन गाड़ियों की खरीद पर 4.75 खर्च होंगे। पुरानी गाड़ियों की नीलामी से सरकार को ₹7700000 मिले थे।
 

6- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण के लिए सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा कंसोर्सियम से 7000 करोड़ रुपये ऋण लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। चरणबद्ध तरीके से 3 वर्ष में यह लोन लिया जाएगा। सरकार इसके लिए शासकीय गारंटी देगी।

7- प्रदेश सरकार ने सूचना विभाग के नवनियुक्त सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी व रहीस सिंह के लिए वेतन व भत्तों में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सलाहकारों को 40000 रुपये के स्थान पर 100000 रुपये वेतन मिलेगा। आवास भत्ता 10000 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया गया है।

8- राजकीय मेडिकल कॉलेज आगरा में नवीन पुस्तकालय फोन बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इसके लिए पुराने भवनों को पुष्टिकरण के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। 

9- वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर सहमति दे दी है। दिसंबर 2019 तक इससे संबंधित बिडिंग की कार्रवाई पूरी की जाएगी। जनवरी 2020 से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 

10- एनएचआई के दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस वे में अनियमितताओं की जांच सीबीआई करेगी। कैबिनेट ने तत्कालीन मंडलायुक्त प्रभात कुमार की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की मंजूरी दे दी है । इस मामले में दो तत्कालीन जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा व निधि केसरवानी सीधे जिम्मेदार माने जा रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जो अन्य अधिकारी इस प्रकरण में दोषी पाए गए हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed