{"_id":"6797e913d5eee37d010bbb37","slug":"start-treatment-of-tb-patients-immediately-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1052180-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टीबी मरीजों का तत्काल शुरू करें इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टीबी मरीजों का तत्काल शुरू करें इलाज
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में एक जनवरी से शुरू 100 दिवसीय टीबी अभियान में डीएम ने तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अभियान की समीक्षा में कहा कि टीबी के लक्षणों के आधार पर मरीजों की पहचान करते हुए उनकी सूची बनाएं। सभी सीएचसी अधीक्षक, आशा कार्यकर्ता जांच में तेजी लाकर पॉजिटिव निकलने वाले रोगियों का तत्काल इलाज शुरू करें।
टीबी रोग के प्रति जागरूकता के लिए पंचायत सचिवों का सहयोग लेकर गांव स्तर पर टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही होर्डिंग लगाने और दीवार लेखन के भी निर्देश दिए। डीएम ने एमओआईसी को निर्देश दिए कि अपने केंद्रों में माइक्रोस्कोपिक विधि से जांच की प्रक्रिया को स्वयं देखें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी एनबी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एपी सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए के सिंघल समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।