फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Start registration for sterilization training of stray dogs

Lucknow News: आवारा कुत्तों की नसबंदी की ट्रेनिंग के लिए पंजीकरण शुरू

Sat, 20 Sep 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Start registration for sterilization training of stray dogs
लखनऊ। आवारा कुत्तों की नसबंदी की ट्रेनिंग देने के लिए नगर निगम ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। इसके बाद पहला सत्र नवंबर से शुरू होगा। नगर निगम का यह सेंटर देश का पहला केंद्र है, जहां कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण के बारे में सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में अभी राजधानी में ही एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर है। सरकार व शासन ने लखनऊ नगर निगम को प्रदेश के अन्य निकायों को कुत्तों नसंबदी का प्रोग्राम चलाने की ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बनाए गए सेंटर में इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए मुंबई की संस्था ह्यूमन वर्ल्ड फॉर एनीमल वेलफेयर से अनुबंध भी किया है।
विज्ञापन


ऐसे करें पंजीकरण
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट lmc.up.nic.in पर आवेदन पत्र निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भरकर और तय शुल्क जमा कराकर पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। पशु चिकित्सक की ट्रेनिंग का शुल्क 1000 रुपये, पैरामेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग का शुल्क 500 रुपये और कुत्ते पकड़ने वाले कर्मी की ट्रेनिंग का शुल्क 500 रुपये है। ट्रेनिंग 15 दिन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed