फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Start receiving interest on security amount in bill in up

यूपी: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिल में सिक्योरिटी राशि का ब्याज मिलना हुआ शुरू

Sat, 09 Sep 2023 09:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Sep 2023 09:07 PM IST
सार

प्रदेश के लगभग 3.30 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी पर ब्याज देने का प्रावधान है। अप्रैल, मई और जून माह के बिजली बिल में ब्याज राशि भी दर्ज की जाती है।

विज्ञापन
Start receiving interest on security amount in bill in up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। उनकी जमा सिक्योरिटी राशि पर ब्याज मिलना शुरू हो गया है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को अगस्त माह के बिल में ही ब्याज राशि दी जा रही है, जबकि शहरी उपभोक्ताओं को सितंबर माह के बिल में यह राशि दी जाएगी। इसलिए उपभोक्ता बिजली बिल की जांच कर लें। यदि ब्याज की राशि बिल में नहीं दर्ज है तो शिकायत करें। इस राशि के घटाने के बाद ही बिजली बिल जमा करें। इस संबंध में बिल संबंधी सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के लगभग 3.30 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी पर ब्याज देने का प्रावधान है। अप्रैल, मई और जून माह के बिजली बिल में ब्याज राशि भी दर्ज की जाती है। ऐसे में जितना ब्याज मिलता है, उतना बिजली बिल की राशि कम हो जाती है। इस बार ब्याज राशि नहीं दी गई। उपभोक्ता परिषद ने पूरे मामले में नियामक आयोग में शिकायत की।
विज्ञापन


 पावर कॉरपोरेशन ने बताया कि बिलिंग सॉफ्टवेयर में व्यवस्था न होने के कारण ब्याज राशि नहीं दी जा सकी है, लेकिन अब सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अगस्त और सितंबर माह के बिजली बिल में ब्याज राशि जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने बिल में ब्याज राशि लगना सुनिश्चित करने के बाद ही बिल जमा करें। यदि किसी कारण से ब्याज राशि नहीं दर्ज की गई है तो उसके बारे में अपने उपकेंद्र में अधिशासी अभियंता से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed