{"_id":"5f7e1f0e8ebc3e9b897904cc","slug":"start-home-tax-assessment-in-camp-from-today-lko-city-news-lko5440935152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कैंप में कराएं गृहकर निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कैंप में कराएं गृहकर निर्धारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से कैंप में कराएं गृहकर निर्धारण
आपको अपने घर या दुकान का गृहकर निर्धारण कराने के लिए न किसी से सिफारिश लगाने की जरूरत है और न ही किसी बाबू के चक्कर काटने हैं।
बृहस्पतिवार से नगर निगम आपके द्वार पर आकर गृहकर निर्धारण करने की सुविधा शुरू कर रहा है। इसमें आपके मकान-दुकान का मौके पर ही गृहकर निर्धारण किया जाएगा और टैक्स भी जमा कर लिया जाएगा।
नगर निगम की यह सुविधा पहली बार शुरू हो रही है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि शहर की जो नई कॉलोनियां हैं, उनमें बहुत मकानों का गृहकर निर्धारण नहीं है।
ऐसी कॉलोनियों में गृहकर निर्धारण को लेकर बृहस्पतिवार से कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप में मौके पर ही सारी प्रक्रिया पूरी कर नया गृहकर निर्धारण कर दिया जाए, उसके लिए राजस्व निरीक्षकों को अधिकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे कर अधीक्षक या जोनल अधिकारी की तत्काल अनुमति की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में जो भवनस्वामी कैंप में आएंगे, उनका कर निर्धारण मौके पर ही कर दिया जाएगा।
50 से अधिक स्थानों पर लगेंगे कैंप
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि कैंप सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक लगेंगे। गृहकर निर्धारण की सारी प्रक्रिया नगर निगम के अधिकृत गृहकर सॉफ्टवेयर से की जाएगी। उसके लिए सभी राजस्व निरीक्षकों को बुधवार को ट्रेनिंग भी दी गई। कैंप 50 से अधिक स्थानों पर लगाए जाएंगे। यह पार्षद की सुझाव वाले स्थलों पर लगाएं जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को कोई समस्या न हो।
ये कागजात साथ लाएं
मकान-दुकान की रजिस्ट्री की फोटोकॉपी
आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र
मकान-दुकान का पहला बिजली बिल
कैंप के बारे में इनसे लें जानकारी
जोनल अफसर जोन संपर्क नंबर
दिलीप डे जोन एक 6389300094
अरुण चौधरी जोन दो 6389300009
राजेश सिंह जोन तीन 6389300028
सुजीत श्रीवास्तव जोन चार 9415356462
सुभाष त्रिपाठी जोन पांच 6389300036
अम्बी बिष्ट जोन छह 6389300043
विद्यासागर यादव जोन सात 6389300014
संगीता कुमार जोन आठ 6389300015
नहीं लगानी पड़ेंगी दौड़
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि गृहकर निर्धारण कैंप बृहस्पतिवार से लगेंगे। जिन आवासीय संपत्तियों का सालाना टैक्स पांच हजार और व्यावसायिक का 10 हजार रुपये तक होगा, उनका मौके पर ही राजस्व कर निर्धारण कर टैक्स जमा कर दिया जाएगा। उससे ऊपर के जो मामले होंगे उनमें कर अधीक्षक रिपोर्ट लगाएंगे। उसके लिए भी किसी भवनस्वामी को दौड़ना नहीं पड़ेगा। कैंप में कर निर्धारण का फार्म भरवा लिया जाएगा और रिपोर्ट लगने के बाद उसका गृहकर निर्धारण कर दिया जाएगा।