{"_id":"679d32f0c67455c970031e7d","slug":"star-hospital-reopened-in-two-months-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1058287-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो महीने में फिर खुल गया स्टार अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो महीने में फिर खुल गया स्टार अस्पताल
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज स्थित स्टार अस्पताल का संचालन दो माह बाद फिर शुरू हो गया है। बिना नवीनीकरण और बेसमेंट में संचालित होने पर बीते साल अस्पताल संचालन पर रोक लगाई गई थी। अफसरों का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि 15 नवंबर को नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह व डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्रा की टीम ने बालागंज के स्टार अस्पताल, द यूनिक, बालागंज अस्पताल, मेडलाइफ व ऑक्सीजन अस्पताल में छापा मारा था। यहां कई खामियां मिली थीं। इस वर्ष का पंजीकरण नहीं भी था और अस्पताल बेसमेंट में चल रहा था।
नोटिस का जवाब न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का संचालन रोक दिया था। अस्पताल संचालक ने स्वास्थ्य विभाग से सांठगांठ कर फिर से संचालन शुरू कर दिया है। यहां कई मरीज भर्ती हैं। महिला तीमारदार ने बताया उनका मरीज अखिलेश स्टार अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि तीन दिन पहले एक एंबुलेंस वाला बेहतर इलाज का झांसा देकर यहां लाया था। नर्सिंग होम के नोडल अफसर डॉ. एपी सिंह ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।