फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   stamp registration minister's nandi's dept transferred cancelled by cm yogi

स्टांप पंजीयन मंत्री नंदी के विभाग के सभी तबादले रद्द, शिकायत मिलने पर सीएम ने दिए आदेश

Fri, 09 Aug 2019 11:02 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 09 Aug 2019 11:02 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने शिकायतों के बाद निरस्त करने के दिए थे आदेश
  • 300 से अधिक तबादले, समूह ख से घ तक कर्मी शामिल
  • विभागीय कर्मियों ने ही सीएम से मिलकर की मनमाने ढंग से तबादले की शिकायत

विज्ञापन
stamp registration minister's nandi's dept transferred cancelled by cm yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टांप एवं पंजीयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के विभाग में बीते तबादला सीजन में किए गए सभी तबादले रद्द कर दिए हैं। इनमें समूह ख, ग व घ से जुड़े 300 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले शामिल हैं।
विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से विभाग में नियम-कायदे को ताक पर रखकर मनमाने ढंग थोक के भाव तबादले किए जाने की शिकायत की गई थी। ये शिकायतें कर्मियों के ने मुख्यमंत्री से मिलकर की थीं। मुख्यमंत्री ने शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया और अपने स्तर पर पड़ताल कराने के बाद सभी तबादले रद्द करने के निर्देश दे दिए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विभाग की नई प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीना ने मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही सभी तबादले रद्द कराने के आदेश जारी करा दिए। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के संयुक्त सचिव लालू ने महानिरीक्षक निबंधन मिनिस्ती एस. को सभी तबादले रद्द करने की सूचना देते हुए इसका तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कर शासन को सूचित करने का निर्देश दिया है।  संयुक्त सचिव लालू ने बताया कि तबादले मुख्यमंत्री के निर्देश पर रद्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तबादलों उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक निबंधन, सहायक आयुक्त स्टांप जैसे अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में समूह ग व घ के तबादले शामिल हैं। समूह ख के करीब 100 तथा समूह ग के करीब 200 से अधिक कर्मियों के तबादले किए गए थे। समूह घ के तबादलों की संख्या इसमें शामिल नहीं है। बड़ी संख्या में समूह घ के भी तबादले हुए थे। 

‘‘शासन से तबादले निरस्त किए जाने की सूचना प्राप्त हो गई है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। मै इस समय प्रयागराज में ही हूं।’’
- मिनिस्ती एस., महानिरीक्षक स्टांप एवं पंजीयन

पुराने प्रमुख सचिव के छुट्टी पर जाते ही रद्द हुए तबादले
ये सभी तबादले प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन हिमांशु कुमार के कार्यकाल में हुए थे। कुमार स्टडी लीव पर एक वर्ष की छुटटी पर चले गए हैं। उनकी जगह पांच अगस्त को नई प्रमुख सचिव के रूप में वीना कुमारी मीना की तैनाती की गई थी। मुख्यमंत्री ने तबादले निरस्त करने के आदेश नई प्रमुख सचिव के कार्यभार ग्रहण करने के बाद दिए।
 

समूह ‘ख’ के इन तिथियों के तबादले निरस्त

  • 30 जून 2019
  • 02 जुलाई 2019
  • 08 जुलाई 2019
  • 01 अगस्त 2019

समूह ‘ग’ के इन तिथियों के तबादले निरस्त
  • 10 जुलाई 2019
  • 22 जुलाई 2019
  • 1 अगस्त 2019

समूह ‘घ’ के इन तिथियों के तबादले निरस्त
  • 7 जून 2019
  • 26 जून 2019
  • 9 जुलाई 2019
  • 16 जुलाई 2019
  • 26 जुलाई 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed