फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Staff nurse raped, technician arrested

Lucknow News: स्टाफ नर्स से दुष्कर्म, टेक्नीशियन गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 06:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse raped, technician arrested
लखनऊ। ठाकुरगंज में निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स से टेक्नीशियन ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब अस्पताल के मालिकों से शिकायत की तो उन्होंने अश्लीलता की। पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी टेक्नीशियन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पारा निवासी युवती के मुताबिक वह तीन माह से ठाकुरगंज स्थित अस्पताल में काम कर रही हैं। काकोरी का हलुआपुर निवासी निखिल अस्पताल में टेक्नीशियन है। आरोप है कि वह उन पर बुरी नजर रखता था। आए दिन छेड़छाड़ और अश्लीलता करता था। विरोध पर गाली-गलौज करता था। 18 नवंबर की रात 11 बजे पीड़िता अपना काम कर रही थीं। तभी निखिल उनके पास पहुंचा और उन्हें घसीटते हुए कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने हत्या करने की धमकी दी और भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़िता ने किसी तरह खुद को संभाला और घर पहुंचीं। अगले दिन अस्पताल के मालिक कमलेश और राजेश अग्रवाल को पूरी घटना बताई। आरोप है कि दोनों ने कार्रवाई के बजाए उल्टा उन्हीं से अभद्र सवाल पूछने शुरू कर दिए। विरोध पर छेड़छाड़ व अश्लीलता की और धमकाते हुए भगा दिया। हिम्मत जुटाकर घटना की शिकायत शनिवार को ठाकुरगंज थाने में की। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपी निखिल को जेल भेजा गया है। आरोपी मालिकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed