फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Stabbed self after dispute with husband; hospitalized

Lucknow News: पति से विवाद के बाद खुद को मारा चाकू, भर्ती

Tue, 30 Jun 2026 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Stabbed self after dispute with husband; hospitalized
आलमबाग। कृष्णानगर के प्रेमनगर निवासी सारिका (34) ने पति से विवाद में सोमवार शाम अपने पेट में चाकू मार लिया। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि पारा की सारिका की शादी वर्ष 2015 में प्रेमनगर के हिमांशु सोनकर से हुई थी। पारिवारिक विवाद के बाद सारिका कुछ समय से मायके में रह रही थी। सोमवार शाम वह बच्चों के कपड़े लेने ससुराल पहुंची। कमरे की चाबी मांगने पर उसका पति से विवाद हो गया। आरोप है कि हिमांशु ने गाली दे दी। इससे नाराज सारिका ने रसोई में रखा चाकू पेट में मार लिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। लोकबंधु अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एडीसीपी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed