{"_id":"5b0bd9354f1c1bda6e8b507c","slug":"ssp-accepted-road-safety-challenge-of-dgp-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने स्वीकारा डीजीपी का रोड सेफ्टी चैलेंज, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने स्वीकारा डीजीपी का रोड सेफ्टी चैलेंज, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी ये कार्रवाई
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 May 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के रोड सेफ्टी चैलेंज को एसएसपी दीपक कुमार ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने इसके लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है।
इस दौरान नियम तोड़ने वालों की फोटोग्राफी कराई जाएगी। जिसे उनके परिवारीजनों को भेजा जाएगा। उनसे सुरक्षा से संबंधित सवाल किया जाएगा। इस अभियान की जद में पुलिसकर्मी और उनके परिवारीजन भी आएंगे।
एसएसपी दीपक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वह बाइक चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन में बैठते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि चालक व अगली सीट पर बैठने वाला व्यक्ति सीट बेल्ट लगाया है कि नहीं।
इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सड़कों पर विशेष तौर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रोज दो से चार घंटे का समय निर्धारित किया जाएगा।

यातायात पुलिस को सौंपी गई है जिम्मेदारी
डेमो
इस दौरान सभी वाहनों की जांच की जाएगी। नियम तोड़ने वालों की फोटोग्राफी करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनकी फोटोग्राफ को परिवारीजनाें को भी भेजा जाएगा।
परिवारीजनों के सामने खुद की सुरक्षा को लेकर लापरवाही करने का अहसास कराया जाएगा। वहीं, नियमों का पालन करने वालों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा, ताकि लोग उनसे प्रेरणा लें। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्थाआें की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।