{"_id":"5b77cd8442c792462e3b2957","slug":"ssc-exam-will-be-conducted-after-eight-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की परीक्षाएं अब आठ नवंबर के बाद, नई एजेंसी के चयन के लिए निकाला गया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी की परीक्षाएं अब आठ नवंबर के बाद, नई एजेंसी के चयन के लिए निकाला गया टेंडर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सभी ऑनलाइन परीक्षाएं अब आठ नवंबर के बाद ही आयोजित की जा सकेंगी। एसएससी ने परीक्षाओं के आयोजन के लिए नई एजेंसी की चयन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह प्रक्रिया आठ नवंबर तक पूरी हो सकेगी। ऐसे में ऑनलाइन परीक्षा एजेंसी की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आयोजित की जाएंगी।
एसएससी की 21 फरवरी को हुई सीजीएल-2 परीक्षा का पेपर आउट हो गया था। एसएससी की परीक्षाओं के आयोजन जिम्मेदारी टिफी नाम की एजेंसी के पास थी। पेपर आउट होने पर देश भर में एसएससी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया और एजेंसी को हटाने की मांग की। अभ्यर्थियों का आरोप था कि गड़बड़ी एजेंसी के लोगों ने की है।
मामले में सीबीआई जांच भी हुई और पेपर आउट होने में दोषी पाए गए एजेंसी के सात कर्मचारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसएससी ने एजेंसी से परीक्षाओं के आयोजन की जिम्मेदारी वापस ले ली और कैलेंडर में शामिल दस परीक्षाएं निरस्त कर दीं।

Trending Videos
अब ये परीक्षाएं नई एजेंसी के चयन के बाद ही आयोजित की जा सकेंगी। नई एजेंसी के चयन के लिए एसएससी ने टेंडर निकाल दिया है और इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। टेंडर प्रक्रिया आठ नवंबर तक पूरी होनी है।
नई एजेंसी के चयन के बाद निरस्त की गई परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया जाएगा और इसके बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ऐसे में एसएससी की ओर से परीक्षाओं का आयोजन अब आठ नवंबर के बाद ही शुरू किया जा सकेगा।