फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSC announce the dates of exams will be held till march

एसएससी ने घोषित की मार्च तक होने वाली परीक्षाओं की तिथियां

Tue, 24 Oct 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 24 Oct 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
SSC announce the dates of exams will be held till march
SSC

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मार्च 2018 तक आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की संशोधित (प्रस्तावित) परीक्षा तिथियों की घोषणा की है।

विज्ञापन


अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं पांच नवंबर से 26 मार्च के बीच होंगी। इन परीक्षाओं में कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2017 टियर थ्री को छोड़कर शेष सभी कंप्यूटर बेस्ड होंगी।
विज्ञापन


इसके तहत मैट्रिक लेवल, हायर सेंकेंड्री लेवल एवं ग्रेजुएट लेवल सेलेक्शन पोस्ट (फेज-4) की परीक्षा पांच से 18 नवंबर के बीच होगी। पांच नवंबर को मैट्रिक लेवल, 15 नवंबर को हायर सेकेंड्री तथा 18 नवंबर को ग्रेजुटए लेवल की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट में साइंटिफिक असिस्टेंट की परीक्षा 20 से 25 नवंबर के बीच होगी। सीजीएल परीक्षा 2017 (टियर-2) 27 से 30 नवंबर के बीच होगी। 

दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए परीक्षा सात से 10 दिसंबर के बीच, केंद्रीय सुरक्षा बलों में एसआई की परीक्षा 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) परीक्षा 2017 (पेपर-1) पांच से आठ जनवरी 2018 को, सीएपीएफ में सिपाही (जीडी) भर्ती परीक्षा 25 फरवरी 2018 से दो मार्च 2018 के बीच तथा कम्बाइंड हायर सेकेंड्री लेविल परीक्षा 2017 (टियर-1) चार से 26 मार्च के बीच होगी। 

इन परीक्षाओं की सूचना बाद में

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी लिमिटेड डिपार्टमेंट कॉम्पटेेटिव परीक्षा 2017 एवं मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टॉफ परीक्षा 2016 (पेपर-2) की परीक्षा की तिथि की घोषणा अभी नहीं की है। इस बारे में अभ्यर्थियों को बाद में सूचित किया जाएगा। अपर डिवीजन क्लर्क लिमिटेड डिपार्टमेंट कॉम्पटेटिव परीक्षा 2017 की तिथि जल्द घोषित होगी। कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल परीक्षा 2017 टियर-4) फरवरी-मार्च 2018 में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed