फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SSB jawan died while running for promotion exam

Lucknow News: प्रमोशन की दौड़ लगाने में एसएसबी जवान की मौत

Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
SSB jawan died while running for promotion exam
लखनऊ। राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना का निवासी एसएसबी जवान (कुक) दाताराम सैनी (28) की शनिवार को प्रमोशन परीक्षा में दौड़ लगाने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दो जवानों को बेहोशी की हालत में ओपी चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहनलालगंज के बाबूखेड़ा में एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित प्रमोशन की शारीरिक परीक्षा में 100 से अधिक जवान शामिल हुए। जवानों ने एक अधिकारी पर कड़ी धूप में दौड़ कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में कुक, नाई, स्वीपर, हवलदार व अन्य पदों पर प्रमोशन के लिए शारीरिक परीक्षा चल रही है। शनिवार को सुबह पांच बजे दौड़ होनी थी, लेकिन इसका आयोजन देर शाम करीब 4 बजे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप का हवाला देकर जवानों ने हंगामा किया। इसके बाद भी परीक्षा का आयोजन किया गया। शाम चार बजे 100 से अधिक जवान पांच किलोमीटर की दौड़ में शामिल हुए। दौड़ते समय दाताराम गश खाकर गिर पड़ा।
हालत बिगड़ती देख जवानों को ओपी चौधरी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं, रविवार सुबह भी दौड़ लगाते समय कुछ जवानों की हालात बिगड़ गई। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर रात को पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
भाई महिपाल के मुताबिक, दाताराम की मौत की सूचना शनिवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने दी। जबकि उसकी मौत देर शाम को ही हो गई थी। महिपाल ने एसएसबी के अधिकारियों पर सवाल खड़ा किया। कहा कि सूचना किसी भी सक्षम अधिकारी द्वारा नहीं दी गई। भाई का आरोप है कि साथियों से बातचीत करने पर पता चला कि दौड़ के दौरान दाताराम गिरा तो दो घंटे तक वहीं पड़ा रहा। किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस बुलाई गई। अगर समय से इलाज करा दिया गया होता तो उसकी जान बच गई होती।


दौड़ से पहले हुई थी पत्नी से बात
महिपाल ने बताया कि दौड़ से पहले दाताराम ने घर पर कॉल की थी। उसकी पत्नी मीना से बात हुई। वह प्रमोशन को लेकर काफी खुश था। उसे पूरा भरोसा था कि दौड़ में सफल हो जाएगा। गर्भवती पत्नी को यह नहीं पता था कि यह दाताराम की अंतिम कॉल है। मृतक जवान को दो साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed