फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ssb captured a human trafficker on bahraich nepal border

बहराइच : सोशल मीडिया पर युवती को झांसा देकर ला रहा तस्कर दबोचा गया

Fri, 27 Sep 2019 05:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 27 Sep 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
ssb captured a human trafficker on bahraich nepal border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
बहराइच में सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने बताया कि रुपईडीहा बीओपी पर तैनात इंस्पेक्टर रमेश कुमार द्वारा लगाई गई जांच टीम ने एक मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक 16 वर्षीय लड़की बरामद हुई है। तस्कर उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जा रहा था। तस्कर की दोस्ती उस लड़की से फेसबुक के माध्यम से हुई।
विज्ञापन


बताया गया कि लड़की की उम्र 16 वर्ष व तस्कर की उम्र 19 वर्ष है। फेसबुक के माध्यम से लड़की को झांसा देते हुए तस्कर ने बड़े-बड़े सपने दिखा कर दिल्ली ले जाकर शादी करने का झांसा दिया। जबकि तस्कर लड़की को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। साथ ही सीमा पार करने की कोशिश भी कर रहा था। 
विज्ञापन


नेपाल की भोली-भाली लड़कियों को मानव तस्कर बड़े-बड़े प्रलोभन देकर भारत में ले आते हैं। फिर उन्हें नारकीय जीवन में धकेलने का काम करते हैं। यहीं से इन भोली-भाली लड़कियों का यौन शोषण चालू होता है। जिनका इन लड़कियों को अंदाजा भी नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी क्रम में काठमांडू का रहने वाला  तस्कर एक पहाड़ी लड़की को फेसबुक के माध्यम से अपने झांसे में लेकर दिल्ली ले जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल की सजगता के कारण लड़की यौन शोषण का शिकार होने से बच गयी।

मानव तस्कर की पहचान सईद मिया पुत्र फुलशरीफ मिया उम्र 19 वर्ष निवासी कलंकी वार्ड नंबर 10 काठमांडू नेपाल के रूप में हुयी है। मानव तस्करी के लिए सोशल मीडिया अब नया अड्डा बनकर उभरा है। तस्कर सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर खाड़ी देशों में भेजने का काम कर रहे हैं। 

पकड़े गए मानव तस्कर को इलाका प्रहरी कार्यालय इंचार्ज माधव रिजाल जमुनहा को दे दिया गया है। वहीं युवती को नेपाली संस्था टीनी हैंड्स के सुपुर्द कर दिया गया है। जहां इन पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीवी हैंड्स युवती को उनके मां-बाप के सुपुत्र कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed