फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   srikant sharma gives report card of his department's performance of one year.

यूपी के ऊर्जा मंत्री ने दिया एक साल का रिपोर्ट कार्ड, कहा- दिसंबर तक रोशन करेंगे 1.71 करोड़ घर

Mon, 19 Mar 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
srikant sharma gives report card of his department's performance of one year.
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष में रिकॉर्ड 32.77 लाख बिजली कनेक्शन दिए हैं। इसके साथ ही सरकार दिसंबर 2018 तक 1.71 करोड़ घरों को रोशन करने के लिए संकल्पबद्ध है। वे योगी सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को अपने विभाग का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 57,036 से ज्यादा मजरों में बिजली पहुंचाई गई और 11.60 लाख बीपीएल परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए हैं। ऊर्जामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना में 10.13 लाख से ज्यादा कनेक्शन दिए गए। गांव में 18, तहसील में 20 और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति में 21 प्रतिशत, तहसील में 17.7 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सर्वदा योजना के तहत 20 लाख अवैध कनेक्शनों को वैध किया गया। डार्क जोन में निजी नलकूप पर कनेक्शन का प्रतिबंध हटाने से एक लाख से अधिक किसानों को फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक वर्ष में 2,38,990 खराब ट्रांसफार्मर बदले गए और 14.316 नए लगाए गए हैं। ऊर्जामंत्री ने बताया कि नहटोर, मांट, बांदा, आगरा दक्षिण, अटौर, इंदिरापुरम और डासना में 2210 करोड़ रुपये की लागत से 400 केवी के नए उपकेंद्र शुरू किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed