फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sridharan ask to give speed to metro work

लखनऊ में अब जल्द से जल्द मेट्रो दौड़ाने की तैयारी

Thu, 07 Apr 2016 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Apr 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
sridharan ask to give speed to metro work
जल्द दौड़ेगी लखनऊ में मेट्रो - फोटो : Demo

एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार मेट्रोमैन डॉ. ई. श्रीधरन ने बुधवार को राजधानी पहुंचने पर प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि ऑपरेशन और मेंटेनेंस (ओएंडएम) के कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाए और अब जल्द से जल्द मेट्रो दौड़ाने की तैयारी की जाए। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने उनके सामने एक स्पेशल प्रजेंटेशन दिया। इसमें बताया गया किलखनऊ मेट्रो के संचालन के मद्देनजर एलएमआरसी ने भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ई. श्रीधरन ने मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हाइब्रिड सिस्टम को अपनाने पर अपनी सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत निजी और सरकारी दोनों तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। यह अलग-अलग स्तर पर होगी जिसे लेकर राज्य सरकार पहले ही अपनी सहमति जता चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सलाहकार, एलएमआरसी डॉ. ई. श्रीधरन  ने बुधवार को लखनऊ मेट्रो निर्माण क्षेत्र का दौरा किया और सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल कार्यों को परखा। 
सुबह भौतिक निरीक्षण से शुरू करते हुए उन्होंने एमडी कुमार केशव के साथ ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक मेट्रो स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति की अपडेट जानकारी ली। 

जल्दी की जाए नए स्टाफ की तैनाती

sridharan ask to give speed to metro work
म‌िलेगा नौकरी का मौका - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रधान सलाहकार ने सिस्टम के ओवरहेड विद्युतीकरण (ओएचई) के काम देखे। इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने डिपो और ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन में ‘ट्रैक बिछाने’ के कार्य की गति की भी समीक्षा की और प्रगति पर संतोष जताया।

प्रबंध निदेशक, एलएमआरसी, ने डॉ. ई. श्रीधरन को लखनऊ मेट्रो के लिए तैयार की गई सुरक्षा व्यवस्था और प्राथमिक सेक्शन के कार्यारंभ की प्रचलनात्मक और अनुरक्षण (ओएंडएम) तैयारी पर प्रजेंटेशन दिया। 

डॉ. ई. श्रीधरन ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि ओएंडएम स्टाफ  की भर्ती प्रक्रिया एलएमआरसी द्वारा पहले से की जा रही है। उन्होंने इन ओएंडएम स्टाफ  की जल्द तैनाती पर जोर दिया ताकि सरकार ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके अनुसार प्राथमिक सेक्शन काम समय पर पूरा हो सके। इनको तैनाती से पहले उनके संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक प्रशिक्षण दिलवाया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed